'इतने साल बीत गए, वो किसी की बीवी है...' जब सलमान ने तोड़ी थी चुप्पी, ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी पर कही थी ये बात

Updated on 17-11-2024 12:21 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की थी। कथित तौर पर इससे पहले वो सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में थीं। ऐसा कहा जाता है कि ऐश्वर्या और सलमान ने 2002 में अपने रिश्ते को खत्म कर दिया था। हालांकि, दोनों ने अपनी डेटिंग लाइफ के बारे में कभी खुलकर बात नहीं की, लेकिन सलमान ने एक बार ऐश और अभिषेक की शादी पर बात की थी।

सलमान खान ने आप की अदालत में इंटरव्यू दिया था। जब उनसे ऐश्वर्या के साथ बुरे बर्ताव के आरोपों के बारे में पूछा गया तो भाईजान ने बहुत ही विनम्रता से कहा, 'उनके बारे में क्या कहूं सर। मैं बस यही चाहता हूं कि आप जानते हैं, मैं एक बात पर विश्वास करता हूं कि आपकी निजी जिंदगी, आपकी निजी जिंदगी है। अगर मैं इसका बचाव करने जाऊं, तो सर, कहीं न कहीं कोई आपके जीवन का हिस्सा था और आप उसे नकार रहे होंगे।'

'वो किसी की बीवी है, एक बड़े परिवार में शादी की है'


सलमान ने ऐश्वर्या की अभिषेक के साथ शादी के बारे में भी बात की और अभिषेक की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'सबसे अच्छी बात है चुप रहना। इतने साल बीत गए हैं, आप जानते हैं, वह किसी की पत्नी है, एक बड़े परिवार में शादी की है। मैं बहुत खुश हूं कि उसने अभिषेक से शादी की है। मुझे लगता है कि अभिषेक एक बेहतरीन इंसान हैं। यह सबसे अच्छी बात है, जो कोई भी एक्स पार्टनर चाहेगा।'

'आप चाहते हैं कि आपके बिना वो खुश रहे'


सलमान आगे कहते हैं, 'आप नहीं चाहते कि एक बार आपकी दोस्ती खत्म हो जाए, तो आप नहीं चाहते कि वह व्यक्ति आपके बिना दुखी रहे। आप चाहते हैं कि वह व्यक्ति आपके बिना वाकई बहुत खुश रहे। तो, एक स्वार्थी कारण भी हो सकता है, आपके सिर पर कोई गिल्टी नहीं है। लेकिन इसे देखने का यही सबसे अच्छा तरीका है। मुझे ऐसा ही लगता है।'

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो


दिलचस्प बात यह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर उस समय फिर से सामने आया है, जब अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादीशुदा जिंदगी में परेशानियों को लेकर अफवाह उड़ रही है। इस साल की शुरुआत में जब दोनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अलग-अलग पहुंचे थे, उसके बाद ये अटकलें तेज हो गई थीं। बाद में अभिषेक ने ऐश्वर्या को सोशल मीडिया पर उनके जन्मदिन की बधाई भी नहीं दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.