तो शायद मैं भी ओलिंपिक्स की टीम में होती: चित्रांशी रावत

Updated on 03-10-2021 06:23 PM

मुंबई बॉलीवुड सुपरहिट फिल्म 'चक दे! इंडिया' में कोमल चौटाला का रोल करने वाली चित्रांशी रावत का कहना है कि अगर वह हॉकी खेलना जारी रखतीं तो आज शायद ओलिंपिक्स की हॉकी टीम का हिस्सा होतीं। 'चक दे! इंडिया' साइन करने के समय को याद करते हुए चित्रांशी ने कहा, 'जब मुझे फिल्म का ऑफर मिला था तब मैं अपनी पढ़ाई और हॉकी पर ध्यान दे रही थी। फिल्म हिट हो गई और लोग मुझे पहचानने लगे। इसके बाद मुझे और काम मिलने लगा तो मैं ऐक्टिंग में ही गई। इसके बाद हॉकी की प्रेक्टिस के लिए समय निकालना कठिन हो गया।
'
तोक्यो ओलिंपिक्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की परफॉर्मेंस से खुश चित्रांशी ने कहा, 'यह इतिहास में पहली बार है जबकि महिला हॉकी टीम सेमी-फाइनल्स में पहुंची है।

इससे पता चलता है कि अभी बहुत कुछ पाना बाकी है। साथ ही इससे हमारी टीम को पहचान और स्पॉन्सरशिप मिलेगी जिसकी पिछले काफी समय से जरूरत थी। मुझे स्पोर्ट्स के साथियों को देखकर खुशी होती है। अब हॉकी के साथ ही अन्य स्पोर्ट्स पर भी ध्यान देने का समय है।' ओलिंपिक्स के दौरान चित्रांशी के मन में क्या आया? इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'हमारी हॉकी प्लेयर वंदना कटारिया और मैं साथ में खेला करते थे। मुझे इंडियन टीम में उसे देखकर बहुत खुशी हुई। उसे देखकर मेरे दिमाग में एक ही बात आई कि अगर मैं हॉकी खेलना जारी रखती तो शायद मैं भी अपने देश की हॉकी टीम के साथ ओलिंपिक्स में होती। मुझे नहीं पता लेकिन ऐसा सोचकर बहुत अच्छा लग रहा था।' चित्रांशी ने कहा कि हॉकी से उन्हें हमेशा प्यार रहेगा मगर अभी वह ऐक्टिंग करके खुश हैं।


उन्होंने कहा, 'मैं लगातार काम कर रही हूं लेकिन कुछ लोगों को लगता है कि मैं काम नहीं कर रही हूं क्योंकि मैं खुद को बहुत ज्यादा प्रमोट नहीं करती हूं। मेरे पिछला टीवी शो 'शंकर जयकिशन' था। इसके बाद मैंने फिल्मों, वेब शो के लिए शूटिंग की है। अभी मैं एक कॉमिडी शो में काम कर रही हूं। मैंने पिछले 5 सालों में कई विज्ञापनों में भी काम किया है।' बता देंकि फिल्म 'चक दे! इंडिया' में रोल कर मशहूर हुईं ऐक्ट्रेस चित्रांशी रावत पिछले काफी समय से गायब हैं। कम ही लोगों को पता है कि ऐक्टर बनने से पहले चित्रांशी वास्तव में एक हॉकी प्लेयर रही हैं।

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.