तो 'मजेदार' बनाने के लिए 3 दिन में मैच हार गया भारत! जरा कैप्टन रोहित का जवाब सुनिए

Updated on 03-03-2023 09:01 PM
इंदौर: ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला के तीसरे टेस्ट मैच में तीन दिन के भीतर ही भारत को नौ विकेट से करारी शिकस्त देकर चार मैच की सीरीज में वापसी की और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली। भारत का क्वालीफिकेशन अभी भी बाकी है। ऑस्ट्रेलिया ने जीत के लिए मिले 76 रन के लक्ष्य को एक विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इस जीत के बाद भी ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला में 1-2 से पीछे है। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान रोहित शर्मा पहुंचे थे। पत्रकारों ने जब उनसे पांच दिन के टेस्ट मैच दो-तीन दिन के भीतर खत्म होने की बात कही तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया।
हम तो टेस्ट मजेदार बना रहे हैं
रोहित शर्मा ने कहा, 'अब तो भारत के बाहर भी टेस्ट मैच पांच दिन तक नहीं चलते। कल साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला तीन दिन में खत्म हुआ। पाकिस्तान में तो लोग टेस्ट मैच को बोरिंग बता रहे हैं, हम तो इसे मजेदार बना रहे हैं। इस तरह की पिच पर खेलना एक सामूहिक फैसला था। हमें पता था कि यह बल्लेबाजों के लिए चैलेंजिंग होगा, लेकिन हम ऐसी चुनौतियों के लिए तैयार हैं।'पिछले 10 साल में घर पर तीसरी हार
    • 2017, पुणे vs ऑस्ट्रेलिया (स्टीव स्मिथ कप्तान)
    • 2021, चेन्नई vs इंग्लैंड (जो रूट कप्तान)
    • 2023, इंदौर vs ऑस्ट्रेलिया (स्टीव स्मिथ कप्तान)

    पिच की इतनी बात क्यों करते हैं?

    एक सवाल के जवाब में रोहित शर्मा कहते हैं, 'भारत में यहां लोग पिच के बारे में इतनी बात क्यों करते हैं? मुझसे ऐसा सवाल क्यों नहीं किया जाता कि नाथन लियोन ने कितनी शानदार गेंदबाजी की। चेतेश्वर पुजारा और उस्मान ख्वाजा ने कितनी शानदार बॉल फेंकी। हम पिच पर कुछ ज्यादा ही फोकस करते हैं। आपको ऐसी पिच पर श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाज चाहिए। आपको इस तरह कैमियो पारी की जरूरत होती है।' अय्यर ने दूसरी पारी में 27 गेंद में 26 रन की तेज पारी खेली थी, जिसमें तीन चौके और दो छक्के जड़े।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
    Advt.