सोहा अली की अभिनय में फिर से दिलचस्पी जागी

Updated on 13-01-2022 07:15 PM

मुंबई बालीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान का कहना है कि अब उनके पास अपने काम में ऊर्जा लगाने का समय है और उनकी पहली वेब सीरीजकौन बनेगी शिखरवतीउसी दिशा में एक कदम है। सोहा ने अपने एक साक्षात्कार में कहा कि अभिनय में ‘‘फिर से दिलचस्पी’’ तब जगी जब उन्हें महसूस हुआ कि वह एक मां और एक अभिनेत्री के रूप में अपने जीवन में संतुलन बना सकती हैं।

 उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अभिनय के प्रति एक बार फिर रुचि जगी है... एक जिम्मेदार माता-पिता बनना संभव है और यह भी संभव है कि आपका अपना करियर हो और दोनों ही करना बहुत महत्वपूर्ण है। बतौर करियर मेरी पसंद अभिनय रहा है। मैं वास्तव में इसका आनंद लेती हूं।’’गुजरे समय की मशहूर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और दिवंगत क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी की बेटी सोहा ने अपनी मां और भाई सैफ अली खान के नक्शेकदम पर चलते हुए सिनेमा में करियर बनाया। 43 वर्षीय अभिनेत्री कोरंग दे बसंती’, ‘आहिस्ता आहिस्ता’, ‘मुंबई मेरी जानऔरसाहब, बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्सजैसी फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है। बेटी इनाया के जन्म के बाद उन्होंने उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लिया था। उनकी आखिरी फिल्म 2018 की फिल्मसाहब, बीवी और गैंगस्टर 3’ थी। उन्होंने कहा, ‘‘लॉकडाउन के बाद मैं बहुत खुश थी क्योंकि मुझे उन लोगों के लिए कोई बहाना नहीं बनाना था जिन्होंने कहा था कि आप बाहर क्यों नहीं हैं? आप काम क्यों नहीं कर रही हैं? आप दूसरी किताब क्यों नहीं लिख रही हैं? मैं उन्हें यही कहती कि अभी लॉकडाउन है, बेटी की ऑनलाइन क्लास है।’’ ‘‘चीजें फिर से थोड़ी खुलने लगीं। फिर यह शो (कौन बनेगी शिखरवती) हुआ और वह भी महामारी के चरम पर।

उन्होंने राजस्थान में संक्रमण मुक्त माहौल बनाया जिससे हम वहां शूटिंग करने में कामयाब रहे।’’ सोहा ने कहा कि वह अच्छी तरह जानती हैं कि अभिनय एक ‘‘समय लेने वाला पेशा’’ है, जिससे एक व्यक्ति को दिन में 12-14 घंटे घर से दूर रहना पड़ता है, लेकिन वह अब उस समय का उपयोग करने के लिए तैयार हैं। सोहा ने अपनी पहली किताब पेरिल्स ऑफ बिइंग मॉडरेटली फेमस’ 2017 में लिखी थी।कौन बनेगी शिखरवतीजी5 पर शुक्रवार से दिखाई जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.