सोलर ऑर्बिटर प्रोब ने सूरज पर बड़े विस्फोट को किया कैद

Updated on 26-02-2022 08:19 PM

पेरिस सोलर ऑर्बिटर प्रोब ने सूरज पर एक बड़े विस्फोट को कैमरे में कैद किया है। यह फुल सोलर डिस्क के साथ कैमरे में कैद अब तक का सबसे बड़ा विस्फोट है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के अनुसार, रेडिएशन का विस्फोट पृथ्वी की तरफ सूर्य पर हुआ और लाखों मील अंतरिक्ष में फैल गया। यह विस्फोट 15 फरवरी को हुआ था और सोलर ऑर्बिटर के 'फुल सन इमेजर' ने इसे कैमरे में कैद किया।

एफएसआई को सूर्य के निकट परिक्रमा के दौरान फुल सोलर डिस्क को देखने के लिए डिजाइन किया गया है। 26 मार्च को सोलर ऑर्बिटर प्रोब सूर्य के निकटतम बिंदु पर होगा। इस दौरान इसकी दूरी सूर्य-पृथ्वी की दूरी के लगभग 0.3 गुना से भी कम होगी। इस दौरान टेलिस्कोप में सूर्य का एक बड़ा हिस्सा कैद हो जाएगा। वर्तमान में सूर्य के आसपास कई स्पेसक्राफ्ट मौजूद हैं, जो 3.5 मिलियन किमी की दूरी से सूर्य की अद्भुत तस्वीरें धरती तक पहुंचाते हैं।

ईएसए और नासा के एसओएचओ सैटेलाइट जैसे दूसरे स्पेस टेलिस्कोप भी इस तरह की सौर गतिविधियां कैमरे में कैद कर चुके हैं। लेकिन ये या तो सूर्य के बेहद पास हैं या बहुत दूर जिस वजह से इन पर लगे कैमरे सूर्य की फुल डिस्क की तस्वीर नहीं खींच पाते। इसीलिए सोलर ऑर्बिटर ने जिस विस्फोट को देखा है वह अपनी तरह की अब तक की सबसे बड़ी घटना है जिसे सोलर डिस्क के साथ एक ही फ्रेम में देखा गया है। वैज्ञानिकों ने कहा कि इसने पहली बार नई संभावनाओं को खोल दिया है कि कैसे इस तरह की घटनाएं सोलर डिस्क से जुड़ी होती हैं। नासा के पार्कर सोलर प्रोब जैसे दूसरे स्पेस मिशन ने भी इस घटना को देखा। अगले हफ्ते, सोलर ऑर्बिटर और पार्कर सोलर प्रोब पार्कर के पेरिहेलियन पैसेज के दौरान एक साथ ऑब्जर्वेशन करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.