कुछ लोग कराना चाहते हैं मेरी हत्या, रिकार्ड किया वीडियो ताकि मौत के बाद बेनकाब हो सकें उनके चेहरे : इमरान

Updated on 15-05-2022 09:21 PM

इस्लामाबाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि उनकी जान खतरे में है। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान के बाहर और अंदर के कुछ लोग उन्हें मारना चाहते हैं। इमरान ने दावा किया कि एक वीडियो में उन्होंने इस पूरी साजिश को रिकॉर्ड किया है ताकि अगर वह मर जाएं तो दुनिया के सामने उन लोगों का नाम सके जो पिछली गर्मियों से ही उनके खिलाफ थे।

इमरान खान सत्ता से जाने के बाद लगातार शहबाज शरीफ की सरकार पर निशाना साध रहे हैं। वह पहले भी कहते रहे हैं कि विदेशी शक्तियों को एक स्वतंत्र विदेश नीति वाला पाकिस्तान पसंद नहीं है। सियालकोट में पार्टी की एक रैली में उन्होंने कहा मुझे रास्ते से हटाने के लिए बंद कमरों में साजिशें हो रही हैं। जिन लोगों के रास्ते में मैं हूं वह चाहते हैं इमरान खान को मार दिया जाए।

इमरान खान ने कहा कि इस साजिश की मुझे पहले से जानकारी है। उन्होंने कहा कि मैंने एक वीडियो रिकार्ड कर रखा है, ताकि ऐसी किसी स्थिति में साजिशकर्ताओं के चेहरे उजागर किए जा सकें। मैंने वीडियो रिकॉर्ड करके एक सुरक्षित जगह पर रख दिया है। अगर मुझे कुछ भी होता है तो इस वीडियो को देश के लोगों के सामने पब्लिश कर दिया जाएगा। इस वीडियो में मैंने हर उस व्यक्ति के बारे में बताया है जिसने मेरे खिलाफ साजिश रची है।

उन्होंने कहा वे सोचते हैं कि इमरान उनके रास्ते में एक रोड़ा है, जिसे हटाने की जरूरत है। इसी लिए मैंने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया है। क्योंकि यह मेरे लिए राजनीति नहीं, जिहाद है। अगर मुझे कुछ हो जाता है तो मैं चाहता हूं कि पूरे पाकिस्तान को पता चले कि इस साजिश में कौन-कौन शामिल है। मार्च में सरकार के आखिरी दिनों के दौरान इमरान खान की जान को लेकर खतरे की  बात सबसे पहले फैसल वावदा ने की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.