सॉफ्टवेयर का कोई चक्कर... रजत दलाल को नहीं हजम हो रही करण वीर मेहरा की जीत, तिलमिलाकर गड़बड़ी का जताया शक
Updated on
21-04-2025 02:06 PM
रिएलिटी शो 'बिग बॉस' का हर सीजन चर्चा में रहता है। पिछले साल 18वां सीजन आया। इसमें फेमस एक्टर्स करण वीर मेहरा, विवियन डीसेना से लेकर सोशल मीडिया का चेहरा रहे रजत दलाल जैसी हस्तियों ने हिस्सा लिया। 19 जनवरी 2025 को करण ने ये शो अपने नाम कर लिया। अब इतने दिन बीत जाने के बाद रजत ने वोटिंग पर सवाल उठाया है। उनका मानना है कि करण वोट के आधार पर विनर नहीं बने हैं, बल्कि सॉफ्टवेयर का कोई चक्कर था!
'इनसाइडर विद फैसू' से बातचीत में रजत दलाल से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि करण वीर मेहरा जनता के वोटों के आधार पर जीते हैं। रजत ने जवाब दिया, 'मेरे को कहीं से भी वोट के आधार पर चीजें नहीं हुई हैं। एक होता है ना, सच्चाई के साथ वोट हुई हो, प्रक्रिया सही चली हो। हां तो किसी सॉफ्टवेयर का चक्कर था या कुछ था। मुझे नहीं पता। पहली बार ऐसा हुआ है कि बिग बॉस के शो में वोट के आधार पर नहीं, पर्सनैलिटी के आधार पर जीता गया है।'
वोट के आधार पर नहीं बना विनर!
इसके बाद उन्होंने कहा, 'करण वीर को जो बंदा प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिप्रेजेंट करने आया था, अगर वो खुद बोल रहा है वोटों के आधार पर विनर नहीं बना। अंदर की चीज मुझे नहीं पता।'
विवियन थे जीत के हकदार
इसी बातचीत के दौरान रजत ने ये भी बताया कि उन्हें लगता है कि करण वीर से ज्यादा विवियन डीसेना जीत के हकदार हैं। उन्होंने कहा, 'एक इंसान के तौर पर जैसे भी थे, वो वैसे ही रहे। चाहे बिग बॉस ने कितनी कोशिश की, आगे जाकर नूरन भाभी आईं, उनकी दोस्त भी आई वीकेंड का वार पर। बहुत कुछ बोलती थी। पर वो अपने फैसले से टस से मस नहीं होते थे।'
करण ने जीता था शो
मालूम हो कि करण वीर मेहरा 'बिग बॉस 18' के विनर थे। फर्स्ट रनरअप विवियन डीसेना थे। सेकंड रनरअप रजत दलाल रहे। फिनाले में अविनाश मिश्रा, चुम दरांग और ईशा सिंह थे।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…