CID 2 में पहली बार होने जा रहा है कुछ ऐसा, जो 27 साल में नहीं हुआ, दया और अभिजीत बोले- ये कभी नहीं किया!

Updated on 24-04-2025 02:22 PM
टीवी के फेमस सीरियल्स में से एक 'सीआईडी' का दूसरा सीजन लगातार चर्चा में बना हुआ है। खासतौर से तब, जब खबर आई कि इस शो से एसीपी प्रद्युमन यानी शिवाजी साटम का किरदार खत्म हो रहा है और उनकी जगह पार्थ समथान एसीपी आयुष्मान बनकर एंट्री लेंगे। खैर। अब इस शो में कुछ ऐसा होने जा रहा है, जो शायद पहले कभी नहीं हुआ। इस क्राइम शो के निर्माता 27 साल में पहली बार एक 'साइलेंट एपिसोड' लेकर आए हैं। 'द साइलेंट डेन' नाम के एक अत्याधुनिक एस्केप रूम के अंदर एक मजेदार बर्थडे सेलिब्रेशन एक भयावह मोड़ ले लेता है। सिर्फ इशारों, नजरों, सर्विलांस फुटेज और फॉरेंसिंक सबूतों के साथ CID की टीम झूठ और छिपे हुए एजेंडों की परतों के नीचे दबी सच्चाई को सामने लाने के लिए समय के खिलाफ दौड़ती है।
इस एपिसोड के बारे में बात करते हुए एक्टर दयानंद शेट्टी उर्फ सीनियर इंस्पेक्टर दया ने कहा, 'CID करने के इन सभी सालों में हमने अनगिनत मामलों को निपटाया है। दरवाजों को तोड़ा है। कई पेचीदा अपराधों को सुलझाया है। लेकिन ये एपिसोड वाकई में ऐसा नहीं है, जैसा हमने पहले कभी किया है। एक साइलेंट एपिसोड की शूटिंग करना चुनौतीपूर्ण और क्रिएटिव रूप से संतोष से भरा था। हमें केवल इमोशंस, बॉडी लैंग्वेज से एक्टिंग करनी थी। हमारी टीम के ऑन और ऑफस्क्रीन शेयर किए गए अनकहे बॉन्ड पर ये निर्भर था। कोई शब्द नहीं। सिर्फ सूझ-बूझ। सिर्फ रॉ इमोशंस। और यही बात इस एपिसोड को पावरफुल बनाती है। एक एक्टर के रूप में इसने मुझे मेरे कंफर्ट जोन से बाहर निकाला। ये हमारे दर्शकों को जरूर प्रभावित करेगा। ये सिर्फ मर्डर को सुलझाने के लिए नहीं था, बल्कि कुछ गहरे को बाहर लाना था, कुछ पर्सनल।'

'दर्शकों के लिए होगा नया एक्सपीरियंस'

आदित्य श्रीवास्तव उर्फ सीनियर इंस्पेक्टर अभिजीत ने कहा, 'एक एक्टर के तौर पर मेरा हमेशा से मानना रहा है कि कहानी कहने की असली ताकत शब्दों पर निर्भर हुए बिना भावनाओं को जगाने में होती है। और सीआईडी का यह रविवार का साइलेंट एपिसोड इस विश्वास को उसकी पूर्ण सीमा तक पहुंचा देता है। यह हमारे लिए और दर्शकों के लिए एक बिल्कुल नया अनुभव है। लेकिन यह चुनौती ही है जो इस एपिसोड को इतना खास बनाती है। हम अपने दर्शकों के प्रति वास्तव में आभारी हैं, जो इतने सालों से सीआईडी के साथ खड़े हैं। यह उनके प्यार और समर्थन की वजह से है कि हम कहानी कहने के नए तरीके तलाशते रहते हैं। मुझे उम्मीद है कि यह एपिसोड उन्हें न केवल एक थ्रिलर के तौर पर बल्कि कुछ ऐसा जोड़ेगा जो बाद में भी उनके साथ रहेगा।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.