ऋषि कपूर की फिल्म 'शर्माजी नमकीन' को लेकर पुत्र रणबीर हुए भावुक

Updated on 21-03-2022 06:45 PM

मुंबई बॉलीवुड के लोकप्रिय एक्टर रणबीर कपूर अपने पिता ऋषिकपूर से काफी क्लोज थे, हाल ही में अपने पिता दिवंगत ऋषि कपूर की आगामी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' के संबंध में अपने प्रशंसकों के लिए एक दिल छू लेने वाला संदेश शेयर किया है।

यह फिल्म ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म है और रणबीर ने स्पेशल वीडियो के माध्यम से अपने प्रशंसकों के साथ बात करने के लिए कुछ समय निकाला और इस बारे में बात की कि यह फिल्म उनके पिता के दिल के बहुत करीब है। एक वीडियो में रणबीर ने खुलासा किया कि कैसे उनके पिता, जो जीवन और सकारात्मकता से भरे हुए थे, उनकी तबीयत बिगड़ने के बावजूद हर कीमत पर फिल्म को पूरा करना चाहते थे।

अभिनेता ने वीडियो में कहा कि 'ऋषि कपूर के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बाद फिल्म के निर्माताओं ने वीएफएक्स ट्राइ किया और बिना किसी लुक के रणबीर को प्रोस्थेटिक्स के जरिए फिल्म को पूरा करने की कोशिश की, लेकिन ऐसा हो सका। यह अनुभवी अभिनेता परेश रावल थे, जिन्होंने ऋषि कपूर के आखिरी परफॉर्मेंस को एक निष्कर्ष तक पहुंचाया और इसके लिए रणबीर कपूर उनके हमेशा आभारी रहेंगे।

' वीडियो में रणबीर अपने पिता के एक डायलॉग का जिक्र करते हुए कहते हैं, आपने सुना होगा कि ' शो मस्ट गो ऑन', लेकिन मैंने पापा को अपनी जिदंगी जीते देखा है। शर्माजी नमकीन हमेशा मेरे पिता की सबसे प्यारी यादों में से एक रहेगी। यह कुछ ऐसी फिल्म है जो उनके फैंस के चेहरे पर मुस्कान लाएगी।

उन्होंने दर्शकों से फिल्म के लिए अपने प्यार की बौछार करने का आग्रह किया, जैसे उन्होंने हमेशा ऋषि कपूर के लिए किया और उनसे गुरुवार को रिलीज होने वाले फिल्म के ट्रेलर को देखने का अनुरोध किया। 'शर्माजी नमकीन' रिटायर हुए एक व्यक्ति के जीवन पर आधारित है, जिसे एक धमा-चौकड़ी मचाने वाले महिलाओं के किटी सर्कल में शामिल होने के बाद समझ आता है कि उसमें कुकिंग करने का कितना जुनून है।

 हितेश भाटिया द्वारा निर्देशित फिल्म में दिवंगत ऋषि कपूर और परेश रावल हैं। साथ ही जूही चावला, सुहैल नैय्यर, तारुक रैना, सतीश कौशिक, शीबा चड्ढा और ईशा तलवार भी फिल्म में हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.