सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल ने 'वेयर द हार्ट इज़' सीज़न 9 के लिए खोले घर के द्वार

Updated on 27-02-2026 07:36 PM
भोपाल : एशियन पेंट्स वेयर द हार्ट इज़ सीज़न 9 के नए एपिसोड में, बॉलीवुड के प्यारे कपल ने ‘सा’दा’ के द्वार खोले, जिसका अरबी में अर्थ है ‘खुशी और आनंद’ और संस्कृत में इसका मतलब है ‘सरल’, जिसका अर्थ है ज़िंदगी की सरल ख़ुशियां। यह पेंटहाउस कपल की उस सोच को दर्शाता है जहां कम्फर्ट को तवज्जो दी गई है। यहां किसी भी चीज़ को छूने, एक जगह से दूसरी जगह हटाने में कोई हिचक नहीं होती और यहां आप सहजता से ख़ुशी से झूम सकते हैं। प्रवेश करते ही लिविंग एरिया दिखता है जहां धूप और प्राकृतिक रोशनी है, जिससे सुकून और अपनेपन का एहसास होता है। बड़ी-बड़ी कांच की खिड़कियों और चारों ओर फैली बालकनी से शहर का नज़ारा लगातार नज़र आता है, जबकि इसका लेआउट आवाजाही, मेलजोल और सहजता को बढ़ावा देता है। घर में सौम्य, शांत रंगों का इस्तेमाल किया गया है, जिन्हें अलग-अलग जगहों पर सोच-समझकर चटख रंगों से लेयर किया गया है, जैसे कि बोल्ड रेड रेफ्रिजरेटर से लेकर ऑरेंज सोफा तक। एशियन पेंट्स के नए रॉयल प्ले वॉल2फ्लोर टेक्सचर्ड फ्लोरिंग से घर को एक प्राकृतिक एहसास मिलता है, जिसे छूकर महसूस करने का मन करता है।
घर का इंटीरियर दो अलग-अलग संवेदनाओं को सहजता से एक साथ लाता है। सोनाक्षी बताती हैं कि घर का एक हिस्सा बीच होम्स और प्राकृतिक टेक्सचर से प्रेरित है, जो उस हिस्से को बहुत सौम्य और आरामदायक बनाते हैं। सोनाक्षी कहती हैं “मुझे पत्थर की दीवारें और कंक्रीट का फर्श बहुत पसंद है, लेकिन मैंने रंगों को हल्का रखा है क्योंकि इस रिश्ते में मैं ख़ुद रंगीन इंसान हूं,”। घर का दूसरा हिस्सा ज़हीर की पसंद के अनुसार सजाया गया है, जो न्यूयॉर्क के लॉफ्ट स्टाइल की तरह ज़्यादा व्यवस्थित और खूबसूरत है। सोनाक्षी आगे बताती हैं “यहां हर चीज़ का एक उद्देश्य और अहमियत है, जो ज़हीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।” इस घर का अगर कोई दिल है, तो वो है 'बातचीत का कोना' जो इसके विशाल डेक पर बना हुआ है। फर्श पर बना यह कोना एशियन पेंट्स रॉयल प्ले टेक्सचर से बना है। स्टोन वॉल के सामने गमलों में लगे पौधों से घिरा यह कोना बेहद आरामदायक है और उनके दोस्तों का बेहद पसंदीदा कोना बन गया। सोनाक्षी कहती हैं, "एक बार यहां बैठ जाओ, तो उठने का मन ही नहीं करता। हमारे सभी दोस्त यहां आकर हमारे साथ समय बिताते हैं।"
एक और बेहद पर्सनल फीचर उनके स्टडी रूम में बनी 'ट्रैवल वॉल' है। यह एक विशेष रूप से डिजाइन की गई मेटल मेश (धातु की जाली) है, जो तस्वीरों, नोट्स और छोटे-छोटे सोविनियर्स के ज़रिए उनकी कहानी बयां करती है। ज़हीर बताते हैं, “हमने अपने परिवार के साथ इतनी खूबसूरत यादें बनाई हैं कि जब कोई घर आता है तो ये यादें साफ नज़र आती हैं, क्योंकि यही हमारी पहचान है।” हर जर्नी के साथ दीवार का रूप बदलता रहता है। सोनाक्षी आगे कहती हैं, “ट्रैवल हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है। हम दोनों मानते हैं कि ट्रैवल से इंसान का विकास होता है। इस दीवार को हम भरते रहना हमारे जीवन भर का सफर होगा।” एपिसोड के अंत में, ज़हीर बताते हैं कि किस तरह से इस घर ने उनके साथ अपनी जर्नी अभी-अभी शुरू की है। वे कहते हैं, “मैं उस समय का इंतज़ार कर रहा हूं जब यह घर प्राकृतिक रूप से भी विकसित होगा, जब हमारा बच्चा हमारी सफ़ेद दीवार पर पेंट के छींटे मारेगा। मुझे पूरा यकीन है कि मैं इसे ऐसे ही छोड़ दूंगा, ताकि भावनात्मक यादों के साथ-साथ भौतिक यादें भी बनी रहें।” सीज़न 9 में एशियन पेंट्स का 'वेयर द हार्ट इज़' लुकबुक भी शामिल है। सोनाक्षी और ज़हीर के घर को एशियन पेंट्स द्वारा पूरी तरह से डिज़ाइन और साकार किया गया है। यह लुकबुक सादा की पहचान बन चुके रंगों, टेक्सचर और फिनिश को दर्शाती है। न्यूयॉर्क और मालदीव के मेल से तैयार की गई रंगों की चुनिंदा कहानियों में यह लुकबुक दर्शकों को प्रेरणा तो देती ही है, साथ ही यह इसे अमल में लाने तक की प्रक्रिया में भी मदद करती है। इससे वे स्क्रीन पर दिखाई देने वाली गर्माहट, संतुलन और व्यक्तित्व को अपने घरों में भी साकार कर सकेंगे। एशियन पेंट्स के 'वेयर द हार्ट इज़' के सीज़न 9 में सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल का एपिसोड  एशियन पेंट्स के डिजिटल प्लेटफॉर्म और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.