सोनू यानी पलक ने स्टाइलिश आउटफिट पहन प्रशंसकों की वाह वाही लूटी

Updated on 28-12-2021 09:54 PM

नई दिल्ली छोटे पर्दे के मशहूर तारक मेहता का उल्टा चश्मा की सोनू यानी पलक सिधवानी ने एक बार फिर से नई फोटो शेयर की हैं। पलक सिधवानी इस तसवीर में काफी स्टाइलिश नजर रही है। रेड कलर का टॉप और क्रीम कलर का जींस पहना हुआ है। बेड पर बैठकर वो पोज दे रही है। उनकी ये फोटो बेहद खूबसूरत है और उनके चेहरे पर एक ग्लो दिख रहा है।

पलक सिधवानी ने अपने लैप पर तकिया रखा है और एक्ट्रेस के चेहरे पर एक मुस्कान दिख रही हैं। पलक के पीछे क्रिसमस ट्री रखा दिख रहा है और वो काफी खूबूसरत से सजाया हुआ है। पलक की लेटेस्ट फोटो पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे है। एक यूजर ने लिखा, लाल ड्रेस में आप सबसे सुन्दर लगती है। एक ने लिखा, आपका नया डांस वीडियो कब आएगा।

पलक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है। एक्ट्रेस तसवीर और डांस वीडियो के अलाव यूट्यूब वीडियोज भी बनाती है। उन्हें डांस का भी काफी शौक है। बता दें कि तारक शो में पढ़ाकू और सीधी-सादी दिखने वाली सोनू असल जिंदगी में काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश है।

कुछ हफ्ते पहले ही पलक सिधवानी कौन बनेगा करोड़पति में नजर आई थी। दरअसल, तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पूरी टीम केबीसी में शानदार शुक्रवार के एक एपिसोड में शामिल हुई थी। इस दौरान शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने सबके साथ मिलकर काफी मस्ती की थी। शो के कई प्रोमोज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

पलक सिधवानी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में निधि भानुशाली को रिप्लेस किया था। निधि ने तारक शो में झील मेहता की जगह ली थी। हालांकि निधि के शो छोड़ने के बाद भी फैंस उनकी पोस्ट का बेताबी से इंतजार करते है। वहीं, पलक ने अब दर्शकों के दिल में खास जगह बना ली है। शो में अब उन्हें दो साल हो गए है और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस एक एपिसोड के लिए 35 से 40 हजार रुपये फीस लेती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.