सोनू निगम ने बेंगलुरु कॉन्सर्ट विवाद पर मांगी माफी, कर्नाटक फिल्म इंडस्ट्री ने उनको बायकॉट करने का किया था ऐलान
Updated on
06-05-2025 11:47 AM
सिंगर सोनू निगम बीते कुछ समय से बेंगलुरु कॉन्सर्ट के कारण सुर्खियों में हैं। वहां उन्होंने जो भी बयान दिया, उसके बाद बवाल मच गया है। अब तो कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स ने 5 मई को फैसला लिया कि सिंगर को अब कन्नड़ फिल्मों के किसी भी प्रोजेक्ट में शामिल नहीं किया जाएगा। उनके विवादित बयान के बाद ये तय किया गया है। और सिंगर से कहा है कि वह माफी मांगें। और सिंगर ने माफी मांग भी ली है।
मीडिया से बात करते हुए KAFCC के अध्यक्ष एम नरसिम्हालू ने कहा कि चैम्बर के सभी लोगों ने सोनू निगम के खिलाफ असहयोग नीति लागू करने पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा, 'चैंबर के सभी लोगों ने साथ में एक फैसला किया है कि अभी से सोनू निगम का बायकॉट किया जाएगा। कोई भी उन्हें यहां परफॉर्म करने या गाने के लिए इन्वाइट नहीं करेगा। कोई भी उनके साथ किसी भी एक्टीविटी में शामिल नहीं होगा। और अगले 2-3 दिनों में ये फैसला लिया जाएगा कि उनके खिलाफ आगे क्या कदम उठाए जाने चाहिए। जब तक वह बिना शर्त माफी नहीं मांगते, उनका बायकॉट किया जाएगा।'
सोनू निगम ने कर्नाटक से माफी मांगी
सोनू निगम ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'सॉरी कर्नाटक। मेरा आपके प्रति प्यार मेरे अहंकार से बड़ा हा। आपको हमेशा प्यार करता रहूंगा।' सिंगर ने ये माफी तब मांगी, जह बेंगलुरु ग्रामीण पुलिस ने नोटिस जारी किया था और उनको जांच अधिकारी के सामने एक हफ्ते के अंदर आने के लिए कहा था। सिंगर के खिलाफ 3 मई को FIR भी दर्ज की गई थी। साथ ही पुलिस ने IPC की कई धाराएं भी लगाई थीं। क्योंकि उन्होंने कॉन्सर्ट में 'कन्नड़' गाना गाने से मना कर दिया था। और पहलगाम हमले का जिक्र किया था। इससे कन्नड़ भाषी समुदाय की भावना आहत हो गई थी।
सोनू निगम ने कहा था उन्हें धमकी दे रहे थे लोग
सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें बताया था कि 4-5 लोग थे, जो चिल्ला रहे थे और माहौल खराब कर रहे थे। बाकी लोग उनको ऐसा न करने के लिए कह रहे थे। लेकिन उन लोगों ने नहीं सुनी। सिंगर ने कहा था, 'उन पांचों को ये बताना और याद दिलाना जरूरी था कि पहलगाम में जब पैंट उतारी गई तो भाषा नहीं पूछी गई थी। कन्नड़ लोग बहुत प्यारे लोग हैं। लेकिन, हर जगह और राज्य में कुछ लोग बुरे भी होते हैं। इसलिए, उन्हें यह बताना जरूरी है कि वो ऑडियंस को डरा-धमकाकर आपको गाने के लिए मजबूर नहीं कर सकते।' सिंगर ने ये भी कहा था कि वो लोग उन्हें धमकी भी दे रहे थे।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…