सोनू सूद ने किया स्टारकिड्स का बचाव! 'नादानियां' के कारण निशाने पर इब्राहिम और खुशी, बिना नाम लिए कही बड़ी बात
Updated on
15-03-2025 04:17 PM
सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान ने 'नादानियां' फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। करण जौहर के धर्मैटिक प्रोडक्शन हाउस में बनी ये फिल्म सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई। इसमें इब्राहिम के अलावा श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर लीड रोल में नजर आईं, जिनकी ये तीसरी फिल्म है। इससे पहले वो 'द आर्चीज' और आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ 'लवयापा' कर चुकी हैं। फिल्म रिलीज होने के बाद से ही लगातार चर्चा में बनी हुई है। वजह पॉजिटिव नहीं, बल्कि निगेटिव है। हर तरफ फिल्म की कहानी से लेकर इब्राहिम और खुशी की 'घटिया' एक्टिंग की चर्चा हो रही है। अब इस पर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने अपना रिएक्शन दिया है।
Sonu Sood ने शनिवार को ट्वीट किया और इसमें फिल्मों में अपनी जर्नी शुरू करने वालों को सपोर्ट करने की गुजारिश की। उन्होंने लिखा, 'डेब्यू करने वालों के प्रति दयालु रहें, फिर चाहे वो फिल्म बिरादरी का हो या फिर कहीं और से। जब भी कोई शुरू करता है, तब परफेक्ट नहीं होता है। हम सभी एक्सपीरियंस के साथ सीखते हैं। सिर्फ मुट्ठीभर लोगों को ही दूसरा मौका मिलता है।' पूरी टीम को बताया जिम्मेदार! सोनू सूद ने जोर देकर कहा कि हर अच्छी या बुरी परफॉर्मेंस के लिए पूरी टीम जिम्मेदार होती है। वो आगे लिखते हैं, 'हम सभी सीखने वाले हैं। आइये उनका समर्थन करें और उन्हें प्रोत्साहित करें।' 'दबंग' एक्टर ने सोशल मीडिया यूजर्स से 'प्यार फैलाने' की गुजारिश की। हालांकि, उन्होंने अपने पोस्ट में 'नादानियां' फिल्म या फिर इब्राहिम और खुशी का नाम नहीं मिला है।
7 मार्च 2025 को नेटफ्लिक्स पर हुई रिलीज
Nadaaniyan एक टीन-रोमांटिक कॉमेडी मूवी है, जिसका डायरेक्शन Shauna Gautam ने किया है। ये उनकी पहली फिल्म है। प्रोड्यूसर करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा हैं। इब्राहिम और खुशी के अलावा दीया मिर्जा, महिमा चौधरी, सुनील शेट्टी और जुगल हंसराज भी हैं। फिल्म 7 मार्च 2025 को रिलीज हुई है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…