सोनू ने बिना चाबी और स्विच घुमाए ट्रेक्टर कर ‎‎दिया स्टार्ट

Updated on 10-12-2021 07:26 PM

मुंबई    एक्टर सोनू सूद  का एक वीडियो वायरल  हो रहा है, जिसमें वो फैंस को एक ऐसे ट्रैक्टर से रूबरू करवा रहे हैं, जो कि बिना चाबी और स्विच घुमाए ही स्टार्ट हो जाता है। इसे एक्टर ने नई आधुनिक का ट्रैक्टर बताया है। इसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सोनू सूद द्वारा इंस्टाग्राम  पर शेयर किए गए वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि एक्टर एक पुराने ट्रैक्टर के साथ खड़े हैं और उसके बारे में बता रहे हैं।

साथ ही इसमें वो एक रस्सी लेकर खड़े हैं। उस रस्सी को सोनू सूद ट्रैक्टर के आगे लगे हिस्से में लपेटते हैं और उसे कई बार धीरे-धीरे खींचते हैं फिर एक शख्स को बुलाकर वो उसे झटके से खींचते हैं और ट्रैक्टर स्टार्ट हो जाता है। इसे चालू करने के बाद उनकी खुशी की ठिकाना नहीं होता है। इस दौरान सोनू को डैनिम शर्ट और जींस के साथ देखा जा सकता है। उनके वीडियो को महज 12 घंटे में ही 12 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लोग उनके वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोग कमेंट बॉक्स में अपने चहेते स्टार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 एक्टर ने भी इसे शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘मेरा अभी तक का सबसे एडवांस ट्रैक्टर ऑटो स्टार्ट टैक्नोलॉजी। सभी के लिए फ्री राइड मेरा पंजाब।लोग सोशल मीडिया पर उन्हें रियल हीरो कह रहे हैं। आपको बता दें कि वीडियो में दिख रहा ट्रैक्टर काफी पुराना है। ऐसे ट्रैक्टर 60-70 के दशक में हुआ करते थे और तब भी लोग ऐसे ही उसे स्टार्ट किया करते थे। लेकिन आधुनिकता के बढ़ने के बाद इसमें स्विच घुमाने का ऑप्शन दिया गया और अब तो बस एक बटन दबाने पर भी ये चालू हो जाता है। इसके साथ इतनी मेहनत करने की जरूरत नहीं होती है।

बहरहाल, अगर सोनू सूद के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार फिल्मसिंबामें देखा गया था। इसके बाद घोषणा हुई थी कि वो जल्द ही किसान में नजर आने वाले हैं। कुछ दिनों पहले ही वो अपने शहीद भगत सिंह वाले लुक को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। इसकी फोटो भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। मालूम होकि साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुके एक्टर सोनू सूद  फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वो फैंस के साथ खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करते हैं। लोगों को उनके वीडियोज और कारनामे पसंद आते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.