सोनी लिव लाया है 'अवरोध : द सीज़ विदइन' – भारत की सर्जिकल स्ट्राइक के पीछे की अनकही दास्तान

Updated on 25-07-2020 01:17 AM

मुंबई / यह 18 सितंबर, 2016 की बात है। इस दिन उरी, कश्मीर में हमारे सुरक्षा बलों पर घातक हमला हुआ 10 दिनों के बाद इसका बदला लेने के लिए हुई एक सर्जिकल स्ट्राइक। हालांकि यह घटना सभी जानते हैं। लेकिन इसके पीछे की साजिश और भारतीय सेना ने जिस तैयारी के साथ बदले की कार्रवाई को अंजाम दिया था, उसके बारे में लोगों को कम ही पता है। पहली बार इस कहानी से परदा उठाने के लिए सोनी लिव अपने अगले ओरिजिनल 'अवरोध : दि सीज़ विदइन' में इस ऐतिहासिक घटना को पूरी प्रामाणिकता से पेश करने जा रहा है। दस पार्ट वाली यह सीरीज 31 जुलाई से प्लेटफॉर्म पर लाइव होगी

यह 'डर क्या होता है, यह हम वाकई नहीं जानते' यह राहुल सिंह और शिव अरूर की मशहूर किताब 'इंडिया मोस्ट फियरलेस' के पहले अध्याय पर आधारित है। अप्लॉज एंटरटेनमेंट के लिए इसे समर खान के इरादा एंटरटेनमेंट एलएलपी ने निर्मित किया है। अवरोध की कहानी दरअसल एक मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है। महीनों के शोध और सैन्य अधिकारियों से सलाह-मशविरे के बाद इस कहानी को विभिन्न नजरियों से समझा गया। अवरोध दर्शकों को पूरी घटना प्रामाणिकता और दिलचस्प अंदाज में दिखा सकें, इसके लिए निर्माताओं ने पूरे दो साल तक इस सीरीज पर मेहनत की है।

राज आचार्य 'अवरोध' के डायरेक्टर हैंअमित साध मेजर टैंगो की भूमिका में हैं। मेजर टैंगो 35 वर्षीय रियल-लाइफ हीरो का ऑनलाइन संस्करण है, जो पूरे मिशन का नेतृत्व करता है और उसका साथ देने के लिए दर्शन कुमार, पवैल गुलाटी, नीरज काबी, मधुरिमा तुली, अनंत महादेवन, विक्रम गोखले और आरिफ जकारिया जैसे एक्टर्स की फौज खड़ी है

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में डिजिटल बिजनेस, कंटेंट एसईटी के प्रमुख आशीष गोल्वल्कर कहते हैं, 'जब सोनी लिव का उद्देश्य ही भारत की कहानियां सुनाना है, तो हम अपने समय की सबसे बड़ी दास्तान को कैसे छोड़ सकते थे। यह कहानी है जांबाज भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस की, यह कहानी है उनके द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक की। अप्लॉज़ के साथ जुड़कर काम करने की हमें बहुत खुशी है, जिसने सोनी लिव की इस सीरीज के लिए संसाधन, रिसर्च और समय को देने में कोई कोताही नहीं बरती। 'अवरोध' उरी हमले के पीछे की साजिश को बताती है और साथ ही सर्जिकल स्ट्राइक के लिए जिस व्यापक लेकिन गोपनीय स्तर पर प्लानिंग की गई थी, उसे भी बयां करती है। हमें पूरा भरोसा है कि दर्शक इस सीरीज का पूरा आनंद उठाएंगे और इसे देखते वक्त अपनी सीट से बंधकर रहेंगे।'

अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट के सीईओ समीर नायर कहते हैं, 'अपने देश की सुरक्षा, सैन्य बल और देशप्रेम की भावना से जुड़ी कहानियां काफी महत्वपूर्ण होती हैं और बड़ी संख्या में दर्शक इन्हें देखना-सुनना चाहते हैं। एक ऐसी साजिश जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया था और हमारे देश के जवानों ने जिस तरह से उसका जवाब दिया, उसके पीछे की सच्ची कहानी को पेश करते हुए हमें गर्व है। एक मेहनती और जुझारू टीम इस कहानी को किताब के पन्नों से स्क्रीन तक लाई है और उनके प्रयासों की बदौलत ही 'अवरोध' सही मायनों में एक गहरी और प्रेरणादायक कहानी बन पाई है। सोनी लिव पर अपने दो प्रीमियम शोज़ की कामयाब लॉन्चिंग के बाद अपनी नई पेशकश को उनके साथ सामने लाने पर हम काफी उत्साहित हैं।'

अमित साध एक्टर अवरोध 'बतौर कलाकार ऐसा किरदार निभाना वाकई सुकून देता है जो इतना बड़ा हो और इतिहास में इतनी गहराई से जुड़ा हो। इसके साथ ही भारतीय सैन्य बलों के इतने बड़े मिशन का नेतृत्व करने वाले मेजर विदीप को पर्दे पर उतारना बड़ी जिम्मेदारी की भी बात हैमुझे यह मौका मिला, इसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं और उम्मीद करता हूं कि मैं इस किरदार के साथ न्याय कर पाउंगा। 'अवरोध' हम सभी के लिए एक बेहतरीन अनुभव रहा है और दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने का हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।'

31 जुलाई 2020 से लाइव सोनी लिव प्रस्तुत कर रहा है 'अवरोध द सीज़ विदइन'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.