सोनीलिव लेकर आया साल का सबसे प्रतीक्षित शो: ‘स्कैम 1992 - द हर्षद मेहता स्टोरी’

Updated on 07-10-2020 10:53 PM

मुंबई :वह वर्ष 1992 का अप्रैल महीना था. सुबह-सुबह अखबारों में पूरे देश ने सबसे बड़े शेयर बाजार घोटाले की खबर देखी. इस खबर से भारतीय वित्तीय क्षेत्र में अफरा-तफरी फ़ैल गयी थी. दलाल स्ट्रीट पर इसका असर इतना भारी हुआ कि शेयर के कारोबार में नए सुधार लाने पड़े और भारत की वित्तीय सुरक्षा प्रणाली में ढांचागत परिवर्तन करना पडा. किन्तु, जो बात अभी तक अनकही है, वह है इस घोटाले के सूत्रधार की कहानी. इस अक्टूबर सोनीलिव अपने सबसे प्रतीक्षित ओरिजनल ‘स्कैम 1992 - द हर्षद मेहता स्टोरी’ को लेकर आ रहा है जिसमें उस आदमी का और भारत के सबसे बड़े प्रतिभूति घोटाले के पीछे की कहानी का खुलासा किया गया है. इस शो का प्रसारण 9 अक्टूबर से शुरू होगा और इसके 10 से अधिक एपिसोड होंगे।

अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट द्वारा स्टूडियो नेस्ट के सहयोग से निर्मित यह सीरीज एक फाइनेंशियल क्राइम थ्रिलर है जो प्रसिद्ध पत्रकार देबाशीष बसु और सुचेता दलाल द्वारा लिखित बेस्‍ट सेलर बुक ‘द स्कैम’ पर आधारित है. इसके निर्माताओं ने एकदम कथानक से लेकर कलाकारों के चयन और समग्र फिल्मांकन एवं प्रस्तुति तक एक-एक बारीकी में सटीकता सुनिश्चित करने के लिए तीन वर्षों तक परिश्रम किया. भारत में एक प्रतिष्ठित कंटेंट निर्माता के रूप में उभरे स्टूडियो नेक्स्ट ‘स्कैम 1992 - द हर्षद मेहता स्टोरी' के साथ पहली बार ओटीटी की दुनिया में कदम रख रहा है.

संवाद लेखक सुमित पुरोहित, सौरभ डे, वैभव विशाल और करण व्यास द्वारा रूपांतरित यह सीरीज शेयर बाजार कारोबार के धूमकेतु - हर्षद मेहता के धुआंधार उत्थान और अचानक हुए पतन की मंत्रमुगध करने वाली कहानी है

राष्ट्रीय पुरस्कार-विजेता फिल्म निर्माता हंसल मेहता द्वारा निर्देशित इस सीरीज में प्रतीक गाँधी और श्रेया धन्वन्तरी मुख्य किरदार निभा रहे हैं जबकि उनके साथ सतीश कौशिक, शारिब हाशमी, अनंत महादेवन, निखिल द्विवेदी केके रैना, ललित पारिमू एवं अन्य कलाकारों ने भी अभिनय किया है. 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.