माफ करना विराट कोहली, टेस्ट के मौजूदा बॉस तो स्टीव स्मिथ ही हैं, यकीन न आए तो आंकड़े देखिए

Updated on 30-06-2023 08:21 PM

लंदन: लॉर्ड्स टेस्ट दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पारी पहले सेशन में 416 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्टीव स्मिथ ने 110 रन की शानदार पारी खेली। यह उनकी 32वीं टेस्ट सेंचुरी है। स्मिथ ने 85 रन से आगे खेलना शुरू किया। एलेक्स कैरी और मिचेल स्टार्क पहले 20 मिनट में ही आउट हो गए। स्मिथ ने जेम्स एंडरसन को चौका लगाकर शतक पूरा किया। यही नहीं, स्मिथ ने WTC फाइनल में भारत के खिलाफ भी शतक ठोका था।


इंग्लैंड के खिलाफ 12वां शतक
यह उनका इंग्लैंड के खिलाफ 12वां टेस्ट शतक था। सर्वाधिक टेस्ट शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में वह पूर्व कप्तान स्टीव वॉ के समकक्ष आठवें स्थान पर आ गए। एशेज में सर्वाधिक रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की सूची में वह चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके 3173 रन हैं और उनसे ऊपर सिर्फ डॉन ब्रेडमैन, जैक हॉब्स और एलेन बॉर्डर हैं। स्मिथ 110 रन बनाकर जोश टंग की गेंद पर गली में डकेट को कैच देकर लौटे। उन्होंने 184 गेंद की पारी में 15 चौके जड़े।

इसलिए फैब-फोर की लिस्ट में आगे हैं स्मिथ
लॉर्ड्स पर लगाया गया स्टीव स्मिथ का शतक कुछ मामलों में बेहद खास है। स्मिथ ने इस महीने की शुरुआत में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में शतक जड़कर टीम की जीत में अहम रोल निभाया था। लॉर्ड्स पर खेला जा रहा मैच उनके करियर का 99वां टेस्ट है। उनके नाम अब 32 टेस्ट शतक हो गए हैं। इस शतक के साथ ही उन्होंने इस दौर के तीन अन्य दिग्गज बल्लेबाजों (जो स्मिथ के साथ फैब-4 की लिस्ट में शामिल किए जाते हैं) पर साफ बढ़त बना ली है।

विराट क्या? रूट और विलियमसन भी हैं पीछे
उनके ठीक पीछे जो रूट (30 शतक) हैं जबकि केन विलियमसन और विराट कोहली के नाम 28-28 टेस्ट शतक हैं। स्मिथ की यह सेंचुरी फैब-4 के बाकी तीन बैटर्स पर दबाव बढ़ा देगी। यह टेस्ट क्रिकेट के नजरिए से बेहतर भी होगा जहां स्मिथ आगे रहने की कोशिश करेंगे वहीं बाकी तीन उन्हें पीछे छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे। इनके बीच 'सेंचुरी-वॉर' से टेस्ट क्रिकेट में नया रोमांच पैदा होगा।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.