दक्षिण अफ्रीका को मिला फ्यूचर सुपरस्टार, पहले ही इंटरनेशनल पारी में तोड़ा क्विंटन डिकॉक

Updated on 28-07-2022 05:03 PM

इंग्लैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 41 रन से हरा दिया है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 234 रन बनाए। पिछले कुछ मैचों से इंग्लैंड की टीम बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही थी। लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में कप्तान जोस बटलर के 7 गेंदों में 22 रन, मलान के 23 गेंद में 43 रन, जॉनी बेयरस्टो के ताबड़तोड़ 53 गेंदों में 90 रन और फिर मोईन अली ने 18 गेंदों में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। मोइन अली टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी थी। 

235 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। लेकिन  ट्रिस्टन स्टब्स की पारी ने एक समय दक्षिण अफ्रीका जीत की उम्मीदें बढ़ा दी थी। उन्होंने अपने करियर की पहली इंटरनेशनल पारी में ही अफ्रीका के स्टार क्विंटन डिकॉक और दिग्गज एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दरअसल स्टब्स दक्षिण अफ्रीका की ओर से टी20 इंरटरनेशनल में 19 गेंदों में अर्धशतक बनाने वाले सबसे तेज और युवा खिलाड़ी बन गए हैं। 

स्टब्स ने 21 साल और 347 दिन की उम्र में अर्धशतक पूरा किया। जबकि क्विंटन डिकॉक ने 23 साल और 92 दिन और एबी डिविलियर्स ने 23 साल और 279 दिन की उम्र में ये कारनामा किया था। ट्रिस्टन स्टब्स ने 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 28 गेंदों में दमदार 72 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 8 छक्के और 2 चौके लगाए। हालांकि स्टब्स की ये पारी अफ्रीका को जीत नहीं दिला सकी। अफ्रीका की टीम 20 ओवर  में 8 विकेट खोकर 193 रन ही बना सकी। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.