धुल जाएगा साउथ अफ्रीका-नीदरलैंड्स का मैच!धर्मशाला में बारिश बनेगी विलेन

Updated on 17-10-2023 10:28 AM
धर्मशाला: टेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका टीम का प्रदर्शन आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अब तक शानदार रहा है। उन्होंने अपने शुरुआती दोनों मैच में जीत दर्ज की है। पहले उन्होंने दिल्ली में श्रीलंका को धूल चटाई। उसके बाद लखनऊ में नवाबी अंदाज में अफ्रीकी टीम ने 5 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को पटका।
अब साउथ अफ्रीका का वर्ल्ड कप में अगला मैचच नीदरलैंड्स से मंगलवार यानी 17 अक्टूबर को नीदरलैंड्स के साथ है। नीदरलैंड्स अब तक वर्ल्ड कप में खेले गए 2 में से एक भी मैच नहीं जीत पाई। वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ उलटफेर करने के लिए जरूर देखेंगे। तो आइये ऐसे में जानते हैं कि इस रोमांचक मैच में धर्मशाला का मौसम कैसा रहने वाला है।

मंगलवार को कैसा होगा धर्मशाला में मौसम का मिजाज?

आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। मंगलवार को धर्मशाला में बारिश की काफी ज्यादा संभावना है। वेदर डॉट कॉम के मुताबिक, 17 अक्टूबर को अधिकतम तापमान धर्मशाला में 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस। 75 प्रतिशत ह्यूमिडिटी देखने को मिलेगी। वहीं 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इसके अलावा 60 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। आसमान में काले बादल छाए रहेंगे, इस बात की भी पूरी आशंका है। ऐसे में बारिश मैच का मजा भी किरकिरा कर सकती है।

मैच के लिए ऐसी हैं दोनों टीमें-

दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएट्ज़ी, क्विंटन डिकॉक, रीज़ा हेंड्रिक्स, मार्को यानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कैगिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी, रासी वान डेर डुसेन , लिज़ाद विलियम्स।

नीदरलैंड्स: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओडोड, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरू, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रोलोफ वान डेर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रेयान क्लेन, वेस्ली बारेसी, साकिब जुल्फिकार , शारिज अहमद और साइब्रांड एंजेलब्रेक्ट।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.