दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज नॉर्त्जे टेस्ट सीरीज से बाहर हुए

Updated on 21-12-2021 11:59 PM

जोहान्सबर्ग दक्षिण अफ्रीका को भारत के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले ही करार झटका लगा है। उसके प्रमुख तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्जे चोटिल होने के कारण तीन मैचों की इस टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने कहा कि नॉर्त्जे फिट नहीं होने के कारण तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेंगे।

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने अपने एक ट्वीट में कहा कि नोर्त्जे भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भाग नहीं ले पाएंगे। साथ ही कहा कि अभी उनकी जगह किसी और खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया है। नोर्त्जे के इस प्रकार सीरीज से बाहर होने से उसकी गेंदबाजी प्रभावित होगी। वहीं दूसरी ओर इसका लाभ भारतीय टीम को मिलेगा। नोर्त्जे अपनी तेज गति की गेंद से भारतीय बल्लेबाजों की मुश्किलें बढ़ा सकते थे पर उनके नहीं होने से अब गेंदबाजी की पूरी जिम्मेदारी तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी पर जाएगी।

नोर्त्जे ने अपने अब तक के करियर में दक्षिण अफ्रीका की ओर से अभी तक 12 टेस्ट मैच की 21 पारियों में 47 विकेट लिए हैं। इस गेंदबाज ने अपनी तेज रफ्तार गेंदों से बल्लेबाजों पर अलग प्रकार का दबाव बनाया है।

दक्षिण अफ्रीका टेस्ट टीम इस प्रकार है : डीन एल्गर (कप्तान), टेम्बा बावुमा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), कागिसो रबाडा, सरेल इरवी, बेउरन हेंड्रिक्स, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, कीगन पीटरसन, रस्सी वैन डेर डूसन, काइल वेरेने, मार्को जेन्सन, ग्लेनटन स्टुरमैन, प्रेनेलन सुब्रेयन, सिसांडा मगला, रयान रिकेल्टन और डुआने ओलिवियर।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.