टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा टीमों के कोच रहेंगे दक्षिण अफ्रीकी

Updated on 15-09-2021 05:27 PM
दुबई । अगले माह होने वाले टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा दक्षिण अफ्रीकी कोच नजर आयेंगे। टी20 विश्व कप की 16 टीमों में से सात के कोच दक्षिण अफ्रीका से हैं जबकि तीन ऑस्ट्रेलियाई हैं। ऐसे में भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री के लिए भारतीय टीम को आईसीसी खिताब जिताना आसान नहीं होगा।  दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर अपनी राष्ट्रीय टीम के कोच हैं। लांस क्लूजनर अफगानिस्तान के, रसेल डॉमिंगो बांग्लादेश के, ग्राहम फोर्ड आयरलैंड के, पियर डी ब्रुएन नामीबिया के, शेन बर्गर स्कॉटलैंड के और मिकी आर्थर श्रीलंका के कोच हैं। वहीं पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन को टीम का मुख्य कोच बनाया है। हेडन के अलावा जस्टियन लैंगर ऑस्ट्रेलिया के जबकि रियान कैंम्प्बेल नीदरलैंड्स के कोच हैं। इंग्लैंड के कोच इंग्लैंड के ही क्रिस सिल्वरवुड, न्यूजीलैंड के कोच न्यूजीलैंड के ही गैरी स्टेड, ओमान के कोच श्रीलंका के दिलीप मेंडिस, पापुआ न्यू गिनी के कोच इटली के कार्ल सेंड्री और वेस्टइंडीज के कोच वेस्टइंडीज के ही फिल सिमंस हैं।पाकिस्तान टीम कोच हेडन के पास कोचिंग का अनुभव नहीं है। जिसका नुकसान पाक टीम को उठाना पड़ सकता है।  
वहीं भारतीय टीम के कोच शास्त्री के पास अच्छा खासा अनुभव है। वह साल 2017 से ही टीम इंडिया के साथ जुड़े हुए हैं. इससे पहले वे 2015-16 में भी टीम के साथ काम कर चुके हैं। शास्त्री की कोचिंग में टीम ने विदेशों में अच्छा प्रदर्शन किया है। वेस्टइंडीज के कोच सिमंस की उनकी कोचिंग में वेस्टइंडीज की टीम 2016 में टी20 विश्व कप का खिताब जीती है। उनके पास 17 साल के कोचिंग करियर का लंबा अनुभव है। वही इंग्लैंड के कोच क्रिस सिल्वरवुड की बात करें तो वे 2010 से कोचिंग कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के आर्थर के पास भी लंबा कोचिंग अनुभव है. वे 2003 से लगातार इससे जुड़े रहे हैं. वे श्रीलंका के अलावा ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान टीम के साथ भी काम कर चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.