इंग्लैंड दौरे पर साउथ अफ्रीका की महिला टीम का हुआ सूपड़ा साफ, CWG की तैयारियों को लगा झटका

Updated on 26-07-2022 05:27 PM

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से पहले साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने इंग्लैंड का दौरा किया। साउथ अफ्रीका की महिला टीम चाहती थी कि टूर्नामेंट से पहले अच्छी तैयारी की जाए, लेकिन इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज का नतीजा एकतरफा रहा। इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका वुमेंस टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था, लेकिन वनडे और टी20 सीरीज में इंग्लैंड की टीम ने साउथ अफ्रीका का सूपड़ा साफ कर दिया। सोमवार 25 जुलाई को खेले गए तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में इंग्लैंड की टीम ने 38 रन से जीत हासिल की। इसी के साथ साउथ अफ्रीका की महिला टीम का इंग्लैंड दौरा मायूसी के साथ समाप्त हुआ, क्योंकि वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप झेलने के बाद T20I सीरीज में भी साउथ अफ्रीका की टीम को व्हाइट वॉश झेलना पड़ा। साउथ अफ्रीका की टीम की CWG की तैयारियों को ये बड़ा झटका है, क्योंकि इंग्लैंड की टीम वाले ग्रुप में साउथ अफ्रीका भी है। 

तीसरे T20I मैच की बात करें तो इंग्लैंड की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रन बनाए थे। सोफी एक्लेस्टोन ने 12 गेंदों में ताबड़तोड़ 33 रन बनाए थे। उनके अलावा 30 रन डेनियल व्याट ने भी बनाए। साउथ अफ्रीका की तरफ से नॉनकुलुलेको मलाबा ने 3 विकेट चटकाए। वहीं, 177 रनों के जवाब में मेहमान टीम 6 विकेट खोकर 138 रन बना सकी और मुकाबला 38 रन से हार गई। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.