दक्षिण कोरियाई ऑनलाइन शो 'स्क्विड गेम' की दुनिया में धूम

Updated on 09-11-2021 08:43 PM

वॉशिंगटन दक्षिण कोरिया के शो 'स्क्विड गेम' के ऑनलाइन होने के बाद इसकी दुनियाभर में जमकर धूम है। बड़ी संख्या में लोग इसे देख रहे हैं और पसंद कर रहे हैं। इस शो ने सोशल मीडिया पर मीम्स से लेकर हैलोवीन कल्चर और अब ओमेगल चैट को प्रभावित किया है।

 हाल ही में म्यूजिशियन और कंटेंट क्रिएटर रॉब लैंडेस ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने ओमेगल पर नेटफ्लिक्स के पॉपुलर शो 'स्क्विड गेम' का एक ऑनलाइन संस्करण शुरू किया है। वीडियो में रॉब स्क्विड गेम की तरह गुलाबी कपड़ों और काले मुखौटे पहने नजर रहे हैं।

 उनके मुखौटे पर चौकोर आकार बना हुआ है। ओमेगल पर उन्होंने लोगों से बदली हुई आवाज में बातचीत की। चूंकि नेटफ्लिक्स शो में गेम के विजेता ने 456 नंबर पहना था इसलिए रॉब ने भी अपने गेम शो के विनर के लिए 456 डॉलर का इनाम रखा है। ओमेगल पर कुछ लोग अपने मैच के रूप में 'स्क्विड गेम' के गुलाबी सैनिक को देखकर हैरान हो गए।

कई लोग वर्चुअल स्क्विड गेम में हिस्सा लेने और पैसे जीतने के लिए तुरंत तैयार हो गए। रॉब ने अपने गेम शो के दर्शकों को 'स्क्विड गेम' की तर्ज पर 'वीआईपी' कहकर संबोधित किया। उन्होंने दर्शकों से कमेंट बॉक्स में संभावित विजेता पर अपना 'दांव' लगाने का भी आग्रह किया।

पहले गेम में सात खिलाड़ी शामिल हुए जिन्हें एक मिनट में 30 सिट-अप्स या पुश-अप्स पूरा करने का टास्क दिया गया। स्क्विड गेम के वर्चुअल संस्करण में टास्क को पूरा करने में फेल होने पर दंड के रूप में खिलाड़ियों का कॉल तुरंत डिस्कनेक्ट कर दिया जाता।

पहले राउंड में खिलाड़ी अपनी फिटनेस का प्रदर्शन करते दिखे। जैसे ही गेम का टाइमर शुरू हुआ, रॉब ने अपने वायलिन पर स्क्विड गेम का म्यूजिक बजाना शुरू कर दिया। सात में से छह खिलाड़ियों ने दूसरे दौर के लिए क्वालीफाई किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.