दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने मानी हार, भारी विरोध के बाद मार्शल लॉ हटाया, विपक्ष ने महाभियोग चलाने की उठाई मांग

Updated on 04-12-2024 02:13 PM
सियोल: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल ने संसद के साथ गतिरोध के बाद मार्शल लॉ हटाने की घोषणा की है। उन्होंने कुछ घंटे पहले ही पूरी दुनिया को हैरान करते हुए देश में अचानक मार्शल लॉ की घोषणा की थी। यह दशकों में दक्षिण कोरिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संकट रहा। क्योंकि नाराज सांसदों ने इस आदेश को सर्वसम्मति से संसद में खारिज कर दिया। न्यूज एजेंसी योनहाप ने कहा कि कैबिनेट ने मार्शल लॉ को खत्म करने के लिए बुधवार सुबह समहति जताई थी। नेशनल असेंबली के बाहर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए।
मार्शल लॉ घोषणा की घोषणा करते हुए राष्ट्रपति ने विपक्ष पर संसद पर हावी होने, उत्तर कोरिया के साथ सहानुभूति रखने और देश विरोधी गतिविधियों के साथ सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया। इसके कुछ घंटों बाद, संसद ने घोषणा को ‘निष्प्रभावी’ करने के लिए मतदान किया, जिसमें नेशनल असेंबली के अध्यक्ष वू वोन शिक ने घोषणा की कि सांसद ‘लोगों के साथ मिलकर लोकतंत्र की रक्षा करेंगे।’

राष्ट्रपति को हटाने की तैयारी

इस कदम का पक्ष और विपक्ष दोनों के राजनेताओं ने विरोध जताया है, जिसमें यून की अपनी रूढ़िवादी पार्टी के नेता हान डोंग-हून भी शामिल हैं। हून ने इस निर्णय को ‘गलत’ बताया और ‘लोगों के साथ मिलकर इसे रोकने’ का संकल्प लिया। विपक्षी नेता ली जे-म्यांग ने यून की घोषणा को ‘अवैध और असंवैधानिक’ करार दिया।विपक्ष का कहना है कि अगर राष्ट्रपति ने पद नहीं छोड़ा तो वह महाभियोग की कार्यवाही शुरू कर देंगे। ली जे-म्यांग वर्ष 2022 के राष्ट्रपति चुनाव में यून से मामूली अंतर से हार गए थे। हाल में देश में यून की लोकप्रियता में कमी देखी गई है। राष्ट्रपति ने 2022 में पदभार ग्रहण करने के बाद से विपक्ष पर बढ़त बनाए रखने के लिए संघर्ष किया है।

अमेरिका ने ली राहत की सांस

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति की ओर से मार्शल लॉ हटाने की घोषणा के बाद व्हाइट हाउस खुश है। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के एक प्रवक्ता ने कहा कि हमें राहत है कि राष्ट्रपति ने मार्शल लॉ को हटाने का फैसला किया है और उन्होंने नेशनल असेंबली के वोट का सम्मान किया है। राष्ट्रपति बाइडन ने अभी तक स्थिति पर कोई ठोस टिप्पणी नहीं की है। अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वह किसी भी प्रदर्शन में न जाएं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.