साउथ के स्टार रवि तेजा की फिल्म खिलाड़ी विवादों में घिरी

Updated on 17-02-2022 08:32 PM

मुंबई। साउथ के स्टार रवि तेजा की पिछले दिनों रिलीज फिल्म 'खिलाड़ी' विवादों में घिर गई है। इस फिल्म के मेकर्स के ऊपर बॉलिवुड के प्रड्यूसर रतन जैन ने दिल्ली हाई कोर्ट में केस दर्ज कर दिया है। फिल्म का टाइटल खिलाड़ी इसके हिंदी वर्जन के लिए भी इस्तेमाल किया गया है। इसी टाइटल से 1992 में अक्षय कुमार, आयशा जुल्का और दीपक तिजोरी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म खिलाड़ी भी रिलीज हुई थी।

 अक्षय कुमार की खिलाड़ी के प्रड्यूसर रतन जैन थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि रवि तेजा की मुख्य भूमिका वाली फिल्म के मेकर्स ने बिना इजाजत टाइटल का इस्तेमाल फिल्म के हिंदी वर्जन के लिए भी किया है। रतन जैन ने कहा कि उन्होंने फिल्म के प्रड्यूसर और प्रेजेंटर दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

  रतन जैन ने कहा, 'हमारे पास 'खिलाड़ी' टाइटल का ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन है। यह ट्रेडमार्क पूरे इंडिया के लिए है। कोई भी 'खिलाड़ी' टाइटल का इस्तेमाल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में यूं ही नहीं कर सकता है। सबसे बड़ा खिलाड़ी, खतरों के खिलाड़ी और ऐसी अन्य फिल्मों की बात अलग है, लेकिन खिलाड़ी केवल और केवल हमारा ट्रेडमार्क है।' उन्होंने आगे कहा, हमारे केस की सुनवाई करते हुए जज ने कहा कि अब फिल्म की रिलीज को रोकने में काफी देर हो चुकी है। हमने भी साफ कहा है कि हम फिल्म की रिलीज को नहीं रोकना चाहते।

 हमें नहीं पता उन्होंने ऐसा क्यों किया, लेकिन फिल्म का ट्रेलर ही बहुत लेट 8 फरवरी को रिलीज किया गया यानी फिल्म के रिलीज से केवल 2 दिन पहले। हमने 9 फरवरी को केस की तैयारी की और 10 तारीख को दिल्ली हाईकोर्ट में केस सुनवाई के लिए गया। इसलिए मेरी तरफ से तो कोई देर नहीं की गई है। वैसे भी अगर खिलाड़ी नाम की फिल्म तेलुगू में बन रही है तो हमें मुंबई में कैसे पता चलेगा?' साउथ के फिल्ममेकर्स ने 'खिलाड़ी' के टाइटल को साउथ की असोसिएशन में रजिस्टर करवाया है। रतन जैन ने कहा, 'अभी तो उन्होंने केवल इस फिल्म का टाइटल लिया है। आगे वे कई बड़ी बॉलिवुड फिल्मों के टाइटल लेंगे। इससे कितना बड़ा कन्फ्यूजन होगा। अगर आज गूगल पर खिलाड़ी सर्च करेंगे तो आपको केवल तेलुगू फिल्म के रिजल्ट मिलेंगे, यह सही नहीं है। यह कॉपीराइट का मामला है और मेकर्स को इसे मानना चाहिए।' इस केस की अगली सुनवाई 16 फरवरी को होनी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.