स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने पहली बार 4 आम नागरिकों को स्पेस में भेजकर रचा इतिहास

Updated on 16-09-2021 10:10 PM

वॉशिंगटन अंतरिक्ष की दुनिया को लेकर आम से लेकर खास लोगों में जिज्ञासा बनी रहती है उसके रहस्य खोजने में वैज्ञानिकों को अभी भले ही लंबा वक्त लगे, लेकिन अंतरिक्ष की सैर का सपना धीरे-धीरे सच होता दिख रहा है। कम से कम दुनिया के रईसों के लिए यह मुमकिन हो चुका है। स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने पहली बार चार आम नागरिकों को स्पेस में भेजकर इतिहास रच दिया। हालांकि, जितनी चर्चा इस बात की है कि मिशन पर कोई पेशेवर ऐस्ट्रोनॉट नहीं है, उतनी ही चर्चा इसके बाथरूम की भी है। दरअसल, इस स्पेसशिप का बाथरूम छत पर बनाया गया है और यहां से शानदार व्यू भी दिखता है। जब क्रो ड्रैगन स्पेसशिप का डिजाइन सामने नहीं आया था, बिजनेस इंसाइडर की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि इसका वॉशरूम कितना खास है।

इसके मुताबिक यह बाथरूम जहां है, उसके ऊपर शीशे का गुंबद जैसा ढांचा भी है जिसे क्यूपला नाम दिया गया है। इसे कैप्सूल के एक सिरे पर लगाया गया है। इस यात्रा पर गए बिजनसमैन और जेट पायलट जेरेड आइसकमैन के मुताबिक इसका इस्तेमाल करते वक्त पैसेंजर अंतरिक्ष में देख सकते हैं। जेरेड ने मिशन पर चार सीटें खरीदी हैं। उन्होंने अपने साथ ले जाने के लिए तीन आम लोगों को चुना है। इससे पहले स्पेसएक्स तीन बार नासा के ऐस्ट्रोनॉट्स को आईएसएस ले जा चुका है लेकिन उसके किसी स्पेसशिप में क्यीपला नहीं था। ऐसा इसलिए है क्योंकि आईएसएस पर डॉकिंग की जरूरत होती है जिससे ऐस्ट्रोनॉट स्टेशन में दाखिल हो सकें। इसलिए डॉकिंग की जगह पैसेंजर्स के लिए जगह बनाई गई है।

यह ग्रुप इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से ज्यादा ऊंचाई तक जाएगा और तीन दिन तक व्यू का नजारा लेगा। इस दौरान कुछ साइंस एक्सपेरिमेंट भी किए जाएंगे। आइसकमैन के अलावा फिजिशन-असिस्टेंट हेली आर्सेनॉ, एयर फोर्स इंजिनियर क्रिस सेंब्रोस्की और साइंटिस्ट डॉ. सायन प्रॉक्टर भी गए हैं। इस मिशन के जरिए सेंट जूड चिल्ड्रन्स रिसर्च हॉस्पिटल के लिए फंड जुटाने का मकसद है। इससे पहले इसी साल गैर-ऐस्ट्रोनॉट्स को अंतरिक्ष में ले जाने वाली दो फ्लाइट्स जा चुकी हैं। सबसे पहले ब्रिटेन के अरबपति रिचर्ड ब्रैंसन भारतीय मूल की शिरीषा बांदला के साथ स्पेस यात्रा पर गए और उनके कुछ दिन बाद ऐमजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस अंतरिक्ष में जाने वाले दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.