चार अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए स्पेस एक्स ने किया रवाना

Updated on 11-11-2021 08:06 PM

केप केनवरल, अमेरिका अमेरिका की निजी क्षेत्र अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना किया है। खराब मौसम सहित कई कारणों के चलते काफी विलंब के बाद आखिरकार बुधवार को स्पेसएक्स का रॉकेट इन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर रवाना हुआ।

दो दिन पहले ही स्पेसएक्स अंतरिक्ष यान से चार अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को वापस पृथ्वी पर लेकर लौटा था। राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन (नासा) ने बताया कि बुधवार को अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए चार लोगों में जर्मनी के मैथियस मौरर भी शामिल हैं, जिन्हें अंतरिक्ष जाने वाला 600वां व्यक्ति करार दिया गया है।

उन्हें और नासा के अन्य तीन अंतरिक्ष यात्रियों को 24 घंटे के अंदर अंतरिक्ष स्टेशन पहुंच जाना चाहिए। खराब मौसम के कारण रॉकेट को उड़ान भरने में काफी देरी हुई थी। बुधवार रात बूंदाबांदी के बीच चार अंतरिक्ष यात्रियों ने अपने परिवार वालों को अलविदा कहा।

मौसम वैज्ञानिकों ने मौसम के साफ होने का पूर्वानुमान लगाया था और उसमें सुधार आया भी। गौरतलब है कि नासा के अंतरिक्ष यात्री शेन किमबरॉ और मेगन मैकआर्थर, जापान के अकिहितो होशिदे और फ्रांस के थॉमस पेस्कवेट दो दिन पहले ही स्पेसएक्स के कैप्सूल से पृथ्वी पर लौटे थे। 200 दिन अंतरिक्ष केन्द्र में बिताने के बाद ये वापस लौटे थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.