जलवायु परिवर्तन पर भाषण देते बाइडेन बोले- मुझे कैंसर है... लोग चौंक गए बोले- खुलासा या चूक?

Updated on 23-07-2022 12:27 AM
वॉशिंगटन । जलवायु परिवर्तन पर भाषण देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के एक खुलासे ने लोगों को चौंका दिया हालांकि वे अक्सर इस तरह की गलतियां करते रहते हैं। पहले भी कई बार उनके वीडियो सामने आए हैं जिनमें भाषण देते समय उनसे चूक हुई है। लेकिन बुधवार को बाइडेन ने जो कहा कि वह सुनकर यूजर्स डर गए। अपने भाषण में बाइडेन ने दावा किया कि 'उन्हें कैंसर है'। जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए नए कार्यकारी आदेशों पर चर्चा करने के लिए बाइडेन मैसाचुसेट्स के समरसेट में एक पूर्व कोयला बिजली संयंत्र का दौरा कर रहे थे जहां उन्होंने यह भाषण दिया।

तेल रिफाइनरियों से होने वाले उत्सर्जन के दुष्प्रभावों पर चर्चा करते हुए बाइडेन ने डेलावेयर में अपने बचपन के घर को याद किया और कहा कि उन्हें और उनके साथ बड़े हुए तमाम लोगों को 'आज कैंसर है'। भाषण में बाइडेन ने कहा, 'पैदल चलने के बजाय मेरी मां हमें गाड़ी से लेकर जाती थी। गाड़ी पर खिड़की पर चिपके तेल को हटाने के लिए हमें वाइपर का इस्तेमाल करना पड़ता था। इसलिए मैं और मेरे साथ बड़े हुए तमाम लोगों को आज कैंसर है और इसलिए लंबे समय तक डेलावेयर की कैंसर दर देश में सबसे ज्यादा रही।'

बाइडेन का यह वीडियो ट्विटर पर आते ही लोग हैरान हो गए। यूजर्स ने पूछा कि यह भाषण की सिर्फ एक मामूली गलती है या 'बड़ा खुलासा'? एक वेबसाइट के संस्थापक टॉम बेवन ने अपने ट्वीट में कहा, 'कैंसर? या तो यह राष्ट्रपति के इतिहास में सबसे बड़ा धमाका है या सबसे बड़ी चूक।' एक सीनियर फेलो बेवर्ली हॉलबर्ग ने लिखा, 'एक सलाह, जब आपको कैंसर न हो तो यह मत कहें कि मुझे कैंसर है।'

बाइडेन के भाषण से कुछ लोग चौंके हुए थे तो कुछ पत्रकारों ने दावा किया कि बाइडेन अपने पिछले स्किन कैंसर का हवाला दे रहे थे। एक पत्रकार ग्लेन केसलर ने कहा, 'बाइडेन की मेडिकल रिपोर्ट चेक करें। राष्ट्रपति बनने से पहले उन्हें नॉन-मेलेनोमा स्किन कैंसर था।' कुछ दिनों पहले बाइडेन टीवी पर एक भाषण दे रहे थे। टेलीप्रॉम्टर देखकर बोलते हुए बाइडेन ने गलती से टेलीप्रॉम्टर पर दिए निर्देश को भी भाषण का हिस्सा समझकर पढ़ दिया। ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में बाइडेन कहते सुनाई दिए- 'एंड ऑफ कोट, रिपीट द लाइन'।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.