12 राज्यों में विशेष आयोग बनाए, 30 लाख भारतीयों को फायदा

Updated on 11-12-2023 01:40 PM

अमेरिका में भारतीयों का दबदबा लगातार बढ़ रहा है। अमेरिका के 12 राज्यों में भारतवंशियों के लिए विशेष आयोग बनाया गया है। इसमें भारतीयों के खिलाफ हेट क्राइम के मामलों की विशेष रूप से सुनवाई होगी। 20 करोड़ रुपए की पहली किस्त का फंड आयोगों को दिया है।

अमेरिका के 50 लाख भारतीयों में से 30 लाख विशेष आयोग वाले 12 राज्यों में रहते हैं। भेदभाव के मामलों का अब तेजी से निपटारा हो सकेगा।

न्यूयॉर्क समेत कैलिफोर्निया, मैरीलैंड और मिशिगन जैसे राज्यों में बनाए गए विशेष आयोग को उच्चाधिकार प्रदान किए गए हैं। इन आयोगों को न्यायिक शक्तियां भी दी गई हैं। आयोग भारतीयों की सुरक्षा के मुद्दे के साथ-साथ सांस्कृतिक हितों का भी ध्यान रखेगा।

हिंदी के पाठ्यक्रम को स्कूलों में पढ़ाने को भी आयोग सुनिश्चित करेगा
स्कूलों में भारतीय प्रवासियों के इतिहास के कोर्स को आयोग जांच सकेंगे। अमेरिका में हिंदी, बांग्ला, गुजराती और तमिल के पाठ्यक्रम को स्कूलों में पढ़ाने को भी आयोग सुनिश्चित करेगा। भारतीयों के लिए विशेष आयोगों को बनाया जाना इसलिए भी अहम है, क्योंकि अमेरिका में रहने वाले किसी भी अन्य प्रवासी समुदाय के लिए ऐसा आयोग नहीं बनाया गया है। जबकि अमेरिका में रहने वाले चीनी मूल और अन्य यूरोपीय देशों जैसे जर्मनी और फ्रांस के लोग ऐसे आयोग के लिए पिछले काफी समय से मांग कर रहे हैं।

कोरोना के बाद बढ़े हेट क्राइम के मामले
कोरोना काल के बाद भारतीयों के खिलाफ हेट क्राइम के मामलों में कई गुना इजाफा हुआ है। वर्कप्लेस में भी भारतीयों से भेदभाव के मामले सामने आए। प्यू रिसर्च के अनुसार पुलिस सिक्योरिटी जांच के नाम पर पिछले दो साल में भारतीयों के साथ नस्ल के आधार पर भेदभाव के मामले 25% से अधिक बढ़े हैं। विशेष आयोग को पुलिस के हाथों होने वाले भेदभाव के मामलों की प्राथमिक सुनवाई का अधिकार दिया गया है।

‘भारतीय आदर्श प्रवासी, इकोनॉमी में इनका अहम रोल’
न्यूयॉर्क स्टेट असेंम्बली की सदस्य जेनिफर राजकुमार का कहना है कि अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को ‘आदर्श प्रवासी’ कहा जाता है। अमेरिकी इकोनॉमी में भारतीयों का अहम रोल है। भारतीयों के लिए 13 सदस्यों वाला विशेष आयोग बनाना अमेरिका में ऐतिहासिक कदम है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.