अक्षय तृतीया के दिन बाल विवाह रोकथाम पर विशेष जोर

Updated on 08-04-2026 11:38 AM

उत्तर बस्तर कांकेर। अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे की अध्यक्षता में मंगलवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत गठित जिला बाल संरक्षण समिति एवं अन्य संबद्ध समितियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें “बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़” अभियान के अंतर्गत अक्षय तृतीया के अवसर पर 19 अप्रैल को बाल विवाह रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इसके लिए पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के साथ समन्वय कर कार्ययोजना तैयार कर लक्ष्य प्राप्ति करने के निर्देश दिए गए।

बाल देखरेख संस्थाओं में निवासरत 18 वर्ष पूर्ण कर चुकी बालिकाओं के पुनर्वास पर भी विशेष ध्यान दिया गया। उन्हें संस्था से विमुक्ति के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिलाने हेतु मुख्य नगरपालिका अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देशित किया गया। बाल देखरेख संस्थाओं में रहने वाली बालिकाओं एवं पॉक्सो पीड़ितों को कौशल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जोड़ने पर जोर दिया गया, ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके। बैठक में बालिका गृह, किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति के भवनों के उन्नयन एवं मरम्मत कार्य के लिए राशि की व्यवस्था के संबंध में भी चर्चा की गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई नगर पालिक निगम के मुख्य कार्यालय परिसर में सुशासन तिहार 2026 के तहत शिविर लगाया गया। शुक्रवार को आयोजित इस शिविर में जोन-1 नेहरू नगर इलाके के अलग-अलग वार्डों…
 09 May 2026
रायपुर, प्रदेश में 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) की टीम इसी महीने मनेंद्रगढ़, जशपुर, कवर्धा, जांजगीर-चांपा और दंतेवाड़ा का…
 09 May 2026
बलरामपुर, बलरामपुर जिले में प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने नाराजगी जताई है। वाड्रफनगर ब्लॉक में आयोजित सुशासन तिहार के सार्वजनिक मंच से विधायक ने अधिकारियों को…
 09 May 2026
रायपुर, रायपुर में लोगों की शिकायतों और सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत जनसमस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे। नगर निगम के सभी 10…
 09 May 2026
महासमुंद, छत्तीसगढ़ के चार जिलों महासमुंद, दुर्ग, धमतरी और जांजगीर-चांपा में 24 चोरियां करने वाला शातिर चोर पकड़ा गया है। पुलिस ने इसके कब्जे से 163 ग्राम सोना, ढाई किलो चांदी,…
 09 May 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग नगर निगम कमिश्नर के निज सहायक की कपड़ा फटते तक पिटाई की गई है। कर्मचारी ने वॉट्सएप पर देवी देवताओं और धर्म गुरुओं पर गलत कमेंट किए…
 09 May 2026
सूरजपुर। राज्य शासन एवं नियंत्रक महोदय के निर्देशानुसार तथा जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित ‘सही दवा, शुद्ध आहार - यही है छत्तीसगढ़ का आधार‘ अभियान एवं राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम…
 09 May 2026
सूरजपुर। जिले के युवा प्रतिभाओं को खेलों के क्षेत्र में निखारने तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में जिला प्रशासन एवं खेल और युवा कल्याण विभाग सूरजपुर…
 09 May 2026
सूरजपुर। समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के हाथ पीले करने की पवित्र भावना के साथ शुरू की गई मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत जिले…
Advt.