इमरान खान के इस्लामाबाद रैली में इस्तीफा देने की अटकलें

Updated on 27-03-2022 07:01 PM

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की कुर्सी खतरे में है। उनकी सरकार के खिलाफ पाकिस्तान की संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है। इससे पहले इमरान खान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय नाम से यूट्यूब चैनल के नाम को बदलकर अटकलों का बाजार और गर्म कर दिया।

अटकलें लगाई जा रही हैं कि इमरान रविवार को इस्तीफे का ऐलान कर सकते हैं। दरअसल जिस यूट्यूब चैनल का नाम बदला गया है, उसका नाम पहले 'प्राइममिनिस्टर ऑफिस' (पीएमओ) था और ये वेरिफाइड टिक अकाउंट था। अब इसका नाम इमरान खान कर दिया गया है।

इस्लामाबाद में रविवार को इमरान खान की रैली से ठीक एक दिन पहले यह बदलाव किया गया है। माना जा रहा है कि आज बुलाई गई रैली इमरान की पार्टी पाकिस्तान-तहरीक--इंसाफ (रीटीआई) की ओर से ताकत दिखाने की एक कोशिश है।

  इमरान खान की आज की रैली इस्लामाबाद के परेड ग्राउंड में है। इस रैली में बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। माना जा रहा है कि इसी रैली में इमरान खान जनता के सामने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। इमरान खान और उनकी पार्टी की ओर से भी लोगों को रैली में बड़ी संख्या में शामिल होने की गुजारिश की गई है। कुछ दिन पहले भी इमरान ने एक वीडियो जारी कर लोगों से रैली में आने की अपील की थी।

प्रधानमंत्री खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर नेशनल असेंबली में मतदान अगले महीने के पहले हफ्ते में होने की संभावना है। पाकिस्तान में सियासी उठापटक के बीच पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने शनिवार को प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी पर छह अरब पाकिस्तानी रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए इसेसबसे बड़ा घोटालाबताया। पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ की बेटी ने लाहौर में मॉडल टाउन में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ये आरोप लगाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.