रफ्तार, धार और बाहुबल की टंकार… नीरज चोपड़ा ने फेंका भाला और भींच ली मुट्ठी, ऐसा रहा गोल्डन थ्रो

Updated on 28-08-2023 01:59 PM
बीती रात जब आधा भारत सो रहा था तो ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने फिर इतिहास रच दिया। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए, जिन्होंने जैवलिन थ्रो स्पर्धा में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ यह उपलब्धि हासिल की। भारत के किशोर जेना पांचवें स्थान पर रहे, जिन्होंने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 84.77 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका। वहीं डीपी मनु छठे स्थान पर रहे जिनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 84.14 मीटर का था। विश्व चैंपियनशिप में यह पहली बार हुआ है कि शीर्ष आठ में तीन भारतीय रहे हों।

पहला थ्रो रहा था फाउल, दूसरे से जीता जग

25 वर्ष के चोपड़ा ने पहला प्रयास फाउल रहने के बाद दूसरे राउंड में सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका। इसके बाद उन्होंने 86.32 मीटर, 84.64 मीटर , 87.73 मीटर और 83.98 मीटर के थ्रो फेंके। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87.82 मीटर के सत्र के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ सिल्वर और चेक गणराज्य के याकूब वालेश ने ब्रॉन्ज मेडल जीता जिनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 86.67 मीटर का था।

गोल्डन थ्रो पर था भरोसा

चोपड़ा ने फाउल के साथ शुरू किया लेकिन दूसरे प्रयास में बढ़त बनाई जो अंत तक कायम रही। उन्होंने यहां थ्रो करने के बाद भाले की ओर देखा तक नहीं।

भाला फेंकने के बाद देखा तक नहीं

हवा को चीरता भाला 88.17 मीटर गिरता इससे पहले ही वह जश्न के मूड में आ गए थे। ऐसा लग रहा था कि उन्हें भरोसा हो कि यही शॉट तो है, जो गोल्ड दिलाएगा।

भींची मुट्ठी और जश्न में दोनों हाथ उठा दिए

भाला फेंकने के बाद पलटे और पहले मुट्ठी भींची और फिर दोनों हाथ हवा में उठा दिए। तब तक 88.17 मीटर का क्लॉक हो चुका था। बाद में इसी शॉट ने उन्हें गोल्ड दिलाया।

नीरज चोपड़ा पर पूरे देश को था भरोसा

जब नीरज विश्व चैंपियनशिप के लिए रवाना हुए तभी से भारत में हर किसी को इस बात का भरोसा था कि वह मेडल जीतेंगे। पिछली बार उन्होंने सिल्वर जीता था और अबकी गोल्ड का सपना था जिसे उन्होंने पूरा कर दिया।

पाकिस्तान के अरशद के नाम रहा सिल्वर मेडल

पाकिस्तान के नदीम भी तीसरे दौर के बाद दूसरे स्थान पर आ गए और आखिर में पहले दो स्थान इन्हीं दोनों को मिले। नदीम ने 87.82 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत और चेक गणराज्य के याकूब वालेश ने ब्रॉन्ज मेडल जीता जिनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 86.67 मीटर का था। भारत के किशोर जेना पांचवें स्थान पर रहे जिन्होंने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 84.77 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका। वहीं डीपी मनु छठे स्थान पर रहे जिनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 84.14 मीटर का था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.