तेज रफ्तार कार 6 गाड़ियों से टकराई, प्रेग्नेंट महिला समेत 5 लोगों की मौत

Updated on 07-08-2022 02:34 PM

अमेरिका के लॉस एंजलिस में भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई। 9 लोग घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हादसा विंडसर हिल इलाके में हुआ। एक तेज रफ्तार कार ट्रैफिक सिग्नल तोड़ते हुए 6 गाड़ियों से टकरा गई। घटना गुरुवार की है। इसका वीडियो शनिवार को सामने आया।

एक अधिकारी ने कहा- हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। हमें एक प्रेग्नेंट महिला, एक नवजात समेत 5 लोगों के शव मिले। 9 लोगो घायल हुए थे। इनमें 6 बच्चे थे जिनकी उम्र 1 साल से 15 साल के बीच है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

तेज रफ्तार कार एक 37 साल की महिला चला रही थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि निकोल लिनटन पेश से नर्स है। वो हॉस्पिटल से घर जाते समय हाई स्पीड में कार चला रही थी। हादसे में उसे भी गंभीर चोट आई है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

हादसे के दौरान घटनास्थल पर मौजूद एक महिला ने कहा- अचानक से बहुत तेज आवाज सुनाई दी। जैसे काई धमाका हुआ हो। आस-पास देखा तो कार में आग लगी थी। कई अन्य गाड़ियां भी हादसे का शिकार हुईं थी। तभी एक नवजात मेरे सामने आकर गिरा। मैं घबरा गई। मैंने तुरंत बच्चे को उठाया। मेरे साथ और भी लोग थे। हमने बच्चे को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौत हो गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.