दिल्ली से दुबई जा रहे स्पाइसजेट विमान में तकनीकी खराबी, कराची में उतरना पड़ा

Updated on 05-07-2022 10:47 PM
दिल्ली से दुबई जा रहे स्पाइस जेट के विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ जाने से स्थितियां तनाव पूर्ण हो गयीं। आनन-फानन में विमान को पाकिस्तान के कराची में उतारने का निर्णय लिया गया। विमान को कराची में आपातकालीन स्थितियों में उतारना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दुबई के लिए स्पाइसजेट के विमान संख्या एसजी-11 को मंगलवार सुबह 7:40 बजे उड़ान भरनी थी। इस विमान ने सुबह आठ बजकर चार मिनट पर दिल्ली से दुबई के लिए उड़ान भरी। भारतीय समयानुसार साढ़े नौ बजे के आसपास इस विमान में तकनीकी खराबी का पता चला। उस समय विमान के सबसे निकट पाकिस्तान का जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा था।

विमान के चालक दल ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर विमान की तकनीकी खराबी की जानकारी दी और कराची में आपात स्थितियों में उतारने की बात कही। सहमति के बाद भारतीय समयानुसार सुबह 9:47 बजे (पाकिस्तानी समयानुसार सुबह 9:17 बजे) विमान को कराची हवाई अड्डे पर उतारा गया। बताया गया कि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि लाइट में तकनीकी खराबी के कारण स्पाइसजेट के बोइंग 737 विमान को कराची की ओर मोड़ना पड़ा। विमान कराची में सुरक्षित उतर गया है और यात्री सुरक्षित हैं। विमान उतारते समय कोई आपात स्थिति घोषित नहीं की गई और विमान सामान्य रूप से उतरा। विमान के साथ किसी भी खराबी की पहले कोई रिपोर्ट नहीं थी। एक दूसरा विमान कराची भेजा जा रहा है जो यात्रियों को दुबई ले जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.