जासूसों का दावाः उत्तर कोरिया के सनकी किंग ने घटाया 20 किलो वजन

Updated on 31-10-2021 08:10 PM

सियोल स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे उत्तर कोरिया के सनकी किंग किम जोंग उन (37) ने अपना वजन 20 किलोग्राम तक घटा लिया है। किम का वजन 2019 में 140 किलोग्राम था जो अब घटकर 120 किलोग्राम रह गया है।  लिहाजा दक्षिण कोरिया के जासूसों को संदेह हुआ

 किम जोंग संभवत: बॉडी डबल का इस्तेमाल तो नहीं कर रहे हैं। लिहाजा तकनीकी रूप से उन्नत दक्षिण कोरिया के जासूसों ने कृत्रिम बुद्धिमता यानी आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस का सहारा लिया। वेट ट्रेकिंग साफ्टवेयर, ऑप्टिमल फेशियल एनालिसिस और हाई रेज्यूलूशन कैमरों का इस्तेमाल कर गहनता से पड़ताल की गई। अंतत: दक्षिण कोरियाई जासूस इन नतीजे पर पहुचे हैं कि किम जोंग ने अपना वजन वाकई में घटा लिया है। जासूसों का कहना है कि ओवरवेट और स्मोकर किम को फिलहाल कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी नहीं है।

वैसे किम के परिवार में हार्ट संबंधी बीमारी का इतिहास रहा है। माना जा रहा है कि किम जोंग ने वजन में कमी कर जनता में छवि में सुधार की नीयत से किया है। सितंबर में सैन्य परेड और अक्टूबर में न्यूक्लियर एक्सपो के दौरान किम जोंग पहले की तुलना में काफी कम वजन के नजर आए। पिछले कुछ समय से उत्तर कोरिया में खाद्यान संकट बना हुआ है।

साथ ही उत्तर कोरिया का अपने सबसे बड़े व्यापारिक देश चीन के साथ इस साल जनवरी से सितंबर के दौरान व्यापार में लगभग 1300 करोड़ रुपए की कमी आई है। उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग इस वर्ष अब तक 70 बार सार्वजनिक तौर पर नजर आए हैं। दक्षिण कोरियाई जासूसी एजेंसियों के अनुसार इस साल किम की सार्वजनिक रूप से उपस्थिति में पिछले साल की तुलना में लगभग 45 फीसदी का इजाफा दर्ज किया जा चुका है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.