स्पिनर रवि बिश्नोई ने क्रिकेट के लिए छोडी थी 12वीं की परीक्षाएं

Updated on 27-01-2022 08:48 PM

नई दिल्ली युवा स्पिनर  रवि बिश्नोई को वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय और टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह मिल गयी है। रोहित शर्मा की कप्तानी में यह लेग स्पिनर अपने इस घरेलू सीरीज से अपने अंतराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करेगा।

बिश्नोई के लिए चयन इसलिए भी अहम है क्योंकि उन्होंने पढ़ाई की जगह खेल को प्राथमिकता दी पर उनका यह कदम सफल रहा। इससे पहले आईपीएल में वह राजस्थान रॉयल्स के नेट गेंदबाज चुने गए थे और उसी समय उनकी 12वीं की परीक्षा चल रही थी। यह स्पिनर और उनके पिता चाहते थे कि वह परीक्षा दें पर अपने कोच से बात करने के बाद उन्होंने खेल को वरीयता दी।

यह मामला साल 2018 में विश्नोई को 12वीं की परीक्षा देनी थी। वहीं इसी बीच आईपीएल सत्र शुरु हो गया था  रवि को राजस्थान रॉयल्स की ओर से नेट गेंदबाजी करने का मौका मिला था। वहीं उनकी पिता ने कहा कि वह रॉयल्स का कैंप छोड़ अपनी परीक्षाओं पर ध्यान दें।

रवि भी अपने पिता की बात को मानने शिविर छोड़ने जा रहे थे पर रवि ने अपने दो कोचों से जब इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि विश्व स्तर के बल्लेबाजों के सामने नेट में गेंदबाजी करना कोई छोटी बात नहीं है। यहां बेहतर प्रदर्शन से उनके क्रिकेटर बनने का रास्ता खुलेगा। इसी के बाद बिश्नोई ने परीक्षा छोड़कर खेल को वरीयता देना तय किया। इसी का फल उन्हें मिला और उन्हें भारत की ओर से अंडर 19 वर्ल्ड कप-2019-20 खेलने का मौका मिल गया। इस टूर्नामेंट में रवि ने कुल 17 विकेट लिए। उनकी गुगली ने सभी को हैरान कर दिया। इसके बाद से ही वह आगे बढ़ते गये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.