खेल हमारे जीवन का एक अहम् हिस्सा - कौशिक

Updated on 30-10-2021 10:20 PM

बिलासपुर मुंगेली  जिला मुख्यालय स्थित बी.आर साव शासकीय बहु उच्च माध्यमिक शाला के शहीद धनंजय सिंह राजपूत स्टेडियम के मैदान में आज 21वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग समापन हुआ। इसके पहले राज्य गीत अरपा पैरी के धार का गायन हुआ। तत्पश्चात्  खिलाडिय़ों द्वारा विभिन्न परिधानो में सजधज कर आकर्षक मार्च पास्ट करते हुए राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अतिथियों को सलामी दी गई।

इस मौके पर छत्तीसगढ़ विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष एवं बिल्हा विधान सभा क्षेत्र के विधायक  धरम लाल कौशिक, मुंगेली विधान सभा क्षेत्र के विधायक  पुन्नू लाल मोहले, लोरमी विधान सभा क्षेत्र के विधायक  धर्मजीत सिंह, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष  थानेश्वर साहू द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी विजेता खिलाडिय़ों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। 04 दिवसीय आयोजित 21वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत शतरंज, गतका, सिलम्बम, आर्म रेसलिंग और कैरम के स्पर्धा आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सभी 05 खेल जोन के 770 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में रायपुर खेल जोन ने ओवर ऑल चैम्पियन शीप का खिताब हासिल किया।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर  छत्तीसगढ़ विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष एवं बिल्हा विधान सभा क्षेत्र के विधायक  कौशिक ने सभी खिलाडिय़ों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का एक अहम् हिस्सा है। खेलो से व्यक्तित्व निखरता है और प्रतिभा आगे आता है। उन्होने कहा कि प्रतियोगिता में जीत का महत्व तो है, लेकिन हार से बेहतर सीख मिलती है। उन्होने कहा कि खेल से पदक प्राप्त होता और कैरियर भी बनता है। उन्होने कहा कि 21वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी मुुंगेली जिले की अच्छी बातों को लेकर जाएंगे और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे।

मुंगेली विधान सभा क्षेत्र के विधायक श्री मोहले ने संबोधित करते हुए कहा कि 04 दिवसीय 21वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने अच्छा प्रदर्शन कर अपने योग्यता का परिचय दिया है। उन्होने प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को आगे बढऩे के लिए शुभकामनाएं दी और हारे हुए प्रतिभागियों को भविष्य के लिए तैयारी करने की बात कहीं। लोरमी विधान सभा क्षेत्र के विधायक श्री सिंह ने प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाडिय़ों को अपने प्रतिभा को निखारने का मौका मिला है। मुंगेली जिले में 21वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन से जिला गौरवान्वित हुआ है।

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री साहू ने भी समापन समारोह को संबोधित किया। उन्होने कहा कि राज्य में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। राज्य शासन द्वारा खेल और खिलाडिय़ों को आगे लाने के लिए कई कार्य किये जा रहे है। जो खिलाडिय़ों के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में सार्थक साबित हो रहा है। इस अवसर पर शासकीय उच्च माध्यमिक शाला करही, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चातरखार और रेम्बों मेमोरियम अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसी तरह शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दशरंगपुर के छात्र-छात्राओं ने शौर्य का प्रतीत सिलम्बम की प्रस्तुति दी। तंदुपरांत जिले के सेवा निवृत खेल अधिकारी  सलीम खान एवं कोरबा जिले के आर के पाण्डेय को उनके उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इसी तरह 21वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बस्तर जोन को सर्वश्रेष्ठ मार्च पास्ट और सरगुजा जोन को उत्कृष्ट अनुशासन के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेट किया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री संजीत बनर्जी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अनिल सोनी, नगर पालिका परिषद मुंगेली के उपाध्यक्ष  मोहन मल्लाह के अलावा नगर पालिका मुंगेली के गणमान्य पार्षदगण, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सतीश पाण्डेय सहित गणमान्य नागरिक, विभिन्न खेल संघो के खेल पदाधिकारी, कोंच, मेनेजर, खिलाडी एवं खेल प्रेमी, विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधिगण और शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एम आई एस श्री अशोक सोनी ने किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
जशपुर। जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य,…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस मौके पर अभिनेत्री एवं…
 09 June 2026
अंबिकापुर।  वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।…
 09 June 2026
रायपुर ।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजभवन स्थित लोक भवन में रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य के…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर…
 09 June 2026
कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक थार वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में…
 09 June 2026
सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ एवं संवेदनशील ग्राम पुवर्ती में आयोजित सुशासन तिहार शिविरों ने शासन की जनहितकारी पहल को नई मजबूती प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
 09 June 2026
सुकमा। बस्तर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। किरंदुल से सुकमा जाते समय उन्होंने मुनगा गांव में युवाओं को क्रिकेट खेलते…
 09 June 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस…
Advt.