खेल भावना सिर्फ दिखावा, अपना उल्लू किया सीधा... मोहम्मद कैफ ने कमिंस की नीयत पर खड़े किए सवाल

Updated on 06-04-2024 12:59 PM
हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ जिसकी खूब चर्चा हो रही है। चेन्नई की पारी के 19वें ओवर में रविंद्र जडेजा थ्रो और विकेट के बीच में आ गए। गेंद उनके शरीर पर लगी और इसी वजह से रन आउट होने से बच गए। ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड की नियम के अनुसार रविंद्र जडेजा को आउट दिया जा सकता था। लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने अपील नहीं करने का फैसला लिया। इसके लिए उनकी सराहना हो रही है। लेकिन एक एंगल ये भी है कि उन्होंने जडेजा को अपने फायदा के लिए बचाया।

क्रीज पर जूझ रहे थे जडेजा

रविंद्र जडेजा डेथ ओवर में रन बनाने के लिए जूझ रहे थे। जब उनके खिलाफ अपील हुई तो जडेजा 20 गेंदों पर 25 रन बनाकर खेल रहे थे। 14वें ओवर में कोई बल्लेबाज उतरता है और 19वें ओवर तक क्रीज पर होता है तो उनसे तेज पारी की उम्मीद की जाते हैं। लेकिन जडेजा छक्का क्या चौका भी नहीं मार पा रहे थे। ऐसे में पैट कमिंस ने अपील वापस लिया तो जडेजा क्रीज पर रही रहे।

अगले बल्लेबाज धोनी थे

अगर रविंद्र जडेजा के खिलाफ अपील होती और वह आउट दे दिए जाते तो अगले बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी थे। धोनी भले ही आईपीएल में ही खेलते हैं। लेकिन उनका बल्ला रन उगल रहा है। पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आखिरी ओवर में उन्होंने 20 रन कूट दिए थे। हो सकता है कि यही वजह हो कि पैट कमिंस ने रविंद्र जडेजा के खिलाफ अपील वापस लेने का फैसला किया किया।


कैफ ने भी उठाए सवाल

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने भी पैट कमिंस की नीयत पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कमिंस ये भी पूछा कि क्या वह वर्ल्ड कप के दौरान विराट कोहली के साथ भी ऐसा ही करते। कैफ ने साफ शब्दों में कहा कि कमिंस ने जडेजा को जानबूझकर आउट नहीं किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.