श्रीलंका पर पारी की हार का खतरा , लंच तक दूसरी पारी में 10/1

Updated on 06-03-2022 06:54 PM

मोहाली   भारत ने पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के तीसरे दिन मेहमान टीम श्रीलंका पर शिकंजा कस दिया है। पहली पारी में भारतीय टीम से 400 रनों से पीछे होने के बाद दूसरी पारी में भी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने लंच तक 10 रनों पर ही एक विकेट खो दिया था।

दिमुथ करुणारत्ने 8 और पटूसम निशंका 1 रनों पर खेल रहे थे। वहीं लहिरु थिरमाने खाता खोल बिना ही पेवेलियन लौटे। इस प्रकार पहली पारी के आधार पर लंकाई टीम अभी भी 390 रनों से पीछे है। भारत ने अपनी पहली पारी में रविंद्र जडेजा की नाबाद 175 रन की पारी की सहायता से 8 विकेट पर 574 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी।

जडेजा के अलावा हनुमा विहारी 58 और अश्विन ने 61 रन बनाये थे। वहीं श्रीलंका की टीम अपनी पहली पारी में 174 पर ही बना पायी थी। जडेजा ने भारत की ओर से पहली पारी में सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए थे। इस प्रकार भारत को पहली पारी के आधार पर 400 रन की बढ़त मिली थी।

तीसरे दिन विश्वा फर्नाडों आउट होने वाले चौथे खिलाड़ी थे। फर्नांडों शून्य पर आउट हुए। इसके बाद जडेजा ने लाहिरू कुमारा को शून्य पर आउट करके श्रीलंका की पहली पारी 174 रनों पर ही सिमेट दी। जडेजा ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.