निसांका के शतक से श्रीलंका ने तीसरे एकदिवसीय में ऑस्ट्रेलिया को हराया

Updated on 21-06-2022 10:51 PM

कोलंबो पाथुम निसांका के शानदार शतक से मेजबान श्रीलंकाई टीम ने मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले खेलते हुए बल्लेबाज ट्रेविस हेड के नाबाद 70 और कप्तान एरॉन फिंच के 62 रन की सहायता से 6 विकेट पर 291 रन बनाये। इसके बाद श्रीलंकाई टीम ने निसांका के शतक 137 रन और कुसल मेंडिस के 87 रनों की सहायता से 48.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी बनायी।


इस मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत अच्छी रहीं। निसांका और डिकवेला ने पहले विकेट के लिए 42 रन बनाये। डिकवेला के 25 रनों पर आउट होने के बाद निसांका और मेंडिस ने दूसरे विकेट के लिए 170 रन की बड़ी साझेदारी करके टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। मेंडिस 87 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। वहीं निसांका ने 147 गेंद पर 137 रन बनाए। धनंजय डिसिल्वा ने 25 रन बनाए जबकि चरित असंलका 13 रन बनाकर आउट नहीं हुए।

वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से झाय रिचर्ड्सन ने सबसे अधिक 2 विकेट लिए। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी शुरु की पर टीम को शुरुआत में कही करारा झटका लगा। अनुभवी सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर केवल 9 रन बनाकर ही पेवेलियन लौट गये। वहीं कप्तान फिंच ने 62 रन बनाकर टीम को संभाला। एलेक्स केरी ने 49 और ग्लेन मैक्सवेल ने 33 रन बनाये। अंत में ट्रेविड हेड ने 70 रन बनाकर स्कोर को 291 रन के अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.