श्रीलंकाः पूर्व पीएम महिंदा राजपक्षे की गिरफ्तारी की मांग उठी, प्रदर्शनकारियों पर हमले का आरोप

Updated on 15-05-2022 09:28 PM

कोलंबो आर्थिक और राजनीतिक अस्थिरता से गुजर रहे श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे अब चारों और से घिरते नजर रहे हैं। एक तरफ जहां कोर्ट ने उनके देश छोड़ने पर रोक लगा दी है। वहीं दूसरी तरफ एक वकील ने अदालत से मांग की है कि वह सीआईडी को निर्देश दे कि पूर्व प्रधानमंत्री सहित सात लोगों को गिरफ्तार करे।

अधिवक्ता ने आपराधिक धमकी देने और शांतिपूर्ण विरोध पर हमले के लिए उकसाने की साजिश का आरोप लगाया है। खबरों के अनुसार, कोलंबो मजिस्ट्रेट की अदालत में एक वकील द्वारा व्यक्तिगत शिकायत दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए सीआईडी ​​को निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। ज्ञात हो कि हिंसक झड़पों के दौरान गाले में विरोध स्थल पर 100 से अधिक प्रदर्शनकारी घायल हो गए थे।

इसके बाद देश में सार्वजनिक संपत्ति को लूटने या व्यक्तिगत नुकसान पहुंचाने वाले सभी लोगों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया गया था। वहीं हाल ही में श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले महिंदा राजपक्षे को एक स्थानीय अदालत ने देश छोड़ने पर रोक लगा दी है।

 सूत्रों के हवाले खबर है कि महिंदा राजपक्षे के बेटे और पूर्व मंत्री नमल राजपक्षे, जॉन्सटन फर्नांडो, पवित्रा वन्नियाराची, सीबी रथनायके, सनथ निशांत और संजीव एडिरिमाने सहित अन्य पर भी यात्रा प्रतिबंध लगाया गया है। महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे के बाद उनके खिलाफ देश में हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है, जिसके चलते महिंदा राजपक्षे और उनके परिवार के कुछ सदस्यों को त्रिंकोमाली नेवल बेस में रखा गया है।

बता दें कि श्रीलंका आजादी के बाद से सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। आम लोगों के बीच भोजन का संकट गहरा गया है, जिसके परिणामस्वरूप सरकार की स्थिति से निपटने में असफल रहने को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए हैं। मंदी का कारण कोरोना के चलते पर्यटन क्षेत्र में आई भारी गिरावट खराब आर्थिक नीतियों को माना जा रहा है।  पिछले साल श्रीलंका सरकार ने कृषि को 100 प्रतिशत ऑर्गेनिक बनाने के लिए रसायनिक उर्वरकों पर प्रतिबंध लगा दिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.