श्रीलंका को भारत से मिला डोर्नियर एयरक्राफ्ट:समुद्री निगरानी के काम आएगा

Updated on 16-08-2022 06:28 PM

देश सोमवार को आजादी का जश्न मना रहा है। इस बीच भारत ने श्रीलंकाई नेवी को एक डोर्नियर एयरक्राफ्ट सौंपा है। यह एयरक्राफ्ट मैरिटाइम सर्विलांस यानी समुद्री निगरानी में काम आता है। हैंडओवर सेरेमनी में श्रीलंकाई राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और इंडियन नेवी के वाइस चीफ वाइस एडमिरल एस. एन. घोरमडे की मौजूदगी रही।

एडमिरल घोरमडे दो दिन के श्रीलंका दौरे पर है। सेरेमनी में इंडियन हाई कमिश्नर गोपाल बागले भी मौजूद थे। एयरक्राफ्ट को श्रीलंकाई एयरफोर्स बेस पर नेवी को सौंपा गया। यह एयरबेस कोलंबो इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास कटुनायके में है। भारत ने यह एयरक्राप्ट श्रीलंका की तात्कालिक सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए दिया है। इंडियन नेवी श्रीलंका को एयरक्राफ्ट ऑपरेट करने की ट्रेनिंग भी दे चुकी है।

डिफेंस पार्टनरशिप को मिलेगा बढ़ावा
सेरेमनी के दौरान हाई कमिश्नर बागले ने कहा कि भारत और श्रीलंका की सिक्योरिटी को म्युचुअल अंडरस्टैंडिंग, म्यूचुअल ट्रस्ट और कोऑपरेशन से बढ़ावा मिला है। डोर्नियर 228 को भेंट कर भारत ने इस उद्देश्य में अपना योगदान दिया है। इससे दोनों देशों के बीच बाइलैटरल डिफेंस पार्टनरशिप को बढ़ावा मिलेगा।

डोर्नियर 228 एक शॉर्ट टेक-ऑफ एंड लैंडिंग (STOL) मैरीटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट है। इंडियन नेवी इस मल्टीरोल लाइट ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर मिशन, मैरिटाइम सर्विलांस और डिजास्टर रिलीफ में करती है। भारत में इस एयरक्राफ्ट का प्रोडक्शन 1981 से हो रहा है।दो डोर्नियर एयरक्राफ्ट देगा भारत
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दिल्ली में एक सीनियर अफसर ने बताया कि श्रीलंका भारत का एक अहम पार्टनर रहा है और हम आने वाले साल में अपने बाइलैटरल डिफेंस कोऑपरेशन का विस्तार करना जारी रखेंगे। भारत श्रीलंका को कुल दो डोर्नियर एयरक्राफ्ट सौंपेगा। इन एयरक्राफ्ट्स को एयरोस्पेस कंपनी हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) बना रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.