श्रीलंका के हेड कोच सिल्वरवुड ने इस्तीफा दिया:सलाहकार कोच जयवर्धने ने भी पद छोड़ा

Updated on 28-06-2024 02:59 PM

श्रीलंका के हेड कोच क्रिस सिल्वरवुड ने हेड कोच के पद से इस्तीफा दिया है। सिल्वरवुड अप्रैल 2022 से इस पद पर थे। SLC ने अप्रैल में उनका कार्यकाल मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप तक बढ़ा दिया था।

वहीं पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने भी बुधवार को सलाहकार कोच का पद छोड़ दिया है। वानिंदु हसरंगा की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले ही राउंड से बाहर हो गई थी। उसे बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका से हार मिली।

मैं काफी अच्छी यादें लेकर जा रहा हूं- सिल्वरवुड
इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके सिल्वरवुड ने एक बयान में कहा, 'इंटरनेशनल कोच होने का मतलब लंबे समय तक अपनों से दूर रहना है। अपने परिवार से सलाह लेने के बाद मैं भारी मन से घर लौटने और परिवार के साथ समय बिताने का फैसला ले रहा हूं। श्रीलंका क्रिकेट का हिस्सा रहना मेरे लिए गर्व की बात रही है। मैं काफी अच्छी यादें लेकर जा रहा हूं।'

सिल्वरवुड कोचिंग में श्रीलंका ने 2022 में टी-20 एशिया कप जीता था
सिल्वरवुड के कोच रहते श्रीलंका ने 2022 में टी-20 एशिया कप जीता था और उनके कार्यकाल में 2023 वनडे एशिया कप के फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, इस दौरान श्रीलंका ने दो बार वर्ल्ड कप में भी निराशाजनक प्रदर्शन किया है। वे पिछले साल के वनडे वर्ल्ड कप में नौवें स्थान पर रहे और इस वजह से2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालिफाई करने में असफल रहे। वहीं टीम मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ही राउंड से बाहर हो गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.