बुरे दौर में श्रीलंका, क्रिकेटर चमिका करुणारत्ने को पेट्रोल भराने लगना पड़ा क्यू में

Updated on 17-07-2022 09:24 PM

नई दिल्ली आर्थिक और राजनीतिक मोर्चे पर पूरी तरह विफल होने के बाद श्रीलंका सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे देश छोड़कर चले गए हैं। श्रीलंका के कई शहरों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। हालात सुधरने के बजाए बिगड़ते जा रहे हैं। खासतौर पर खाने-पीने के सामान के साथ पेट्रोलियम पदार्थों की भारी किल्लत हो गई है।

पेट्रोल के लिए लोगों को दो-दो दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। क्या आम और क्या खास, सब एक की कतार में गए हैं। श्रीलंका के क्रिकेटर चमिका करुणारत्ने को अपनी कार में पेट्रोल भराने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। उन्हें 2 दिन के इंतजार के बाद पेट्रोल मिला। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आम आदमी को श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल के लिए कितनी परेशानी उठानी पड़ रही होगी।


चमिका करुणारत्ने ने 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने एक बातचीत में देश की मौजूदा स्थिति पर मायूसी जताई। करुणारत्ने ने ईंधन संकट पर कहा, '2 दिन लंबी कतार में लगे रहने के बाद खुशकिस्मत हूं कि मुझे पेट्रोल मिल गया। इस वक्त देश में भारी ईंधन संकट है। सारा वक्त इसी में निकल जाता है।

 इसी वजह से प्रैक्टिस तक करने नहीं जा पा रहा हूं।' 1948 में स्वतंत्रता के बाद से श्रीलंका ने कभी भी ईंधन और आर्थिक संकट नहीं देखा है। हालात ऐसे हैं कि केवल 10 फीसदी ही लोग ईंधन हासिल कर पा रहे हैं। श्रीलंका को इस साल के एशिया कप की मेजबानी मिली है। टूर्नामेंट अगस्त में खेला जाना है। लेकिन श्रीलंका आजादी के बाद से अपने सबसे बड़े आर्थिक संकट को झेल रहा है। देश में ईंधन की भारी कमी हो गई है। करुणारत्ने को भी यह नहीं पता कि आगे क्या होगा। उन्होंने कहा, मैं ऐसे पेट्रोल के लिए लाइन में लगा हूं, जब दो अहम सीरीज और लंका प्रीमियर लीग के मुकाबलों की घोषणा हो चुकी है।


उन्होंने आगे कहा, 'एशिया कप होना है और लंका प्रीमियर लीग भी खेला जाना है। मुझे नहीं पता कि क्या होगा, क्योंकि मुझे अभ्यास के लिए कोलंबो और अलग-अलग शहरों में जाना है और क्लब सीजन में भी हिस्सा लेना है। ईंधन की कमी के कारण मैं अभ्यास में नहीं जा पा रहा हूं। दो दिन से मैं कहीं नहीं गया, क्योंकि मैं गाड़ी में पेट्रोल भराने के लिए लंबी कतार में लगा हूं। सौभाग्य से मुझे आज मिल गया लेकिन दस हजार रुपये में। यह भी ज्यादा से ज्यादा दो से तीन दिन ही चलेगा।

इसके बावजूद उन्हें भरोसा है कि वो और श्रीलंकाई टीम एशिया कप के लिए तैयार हो जाएगी। श्रीलंकाई क्रिकेटर चमिका ने भी चल रहे संकट के बारे में बात की। यह पूछे जाने पर कि क्या राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे के बाद देश में शांति और स्थिरता जाएगी। इसके जवाब में क्रिकेटर ने कहा, 'मैं इस पर ज्यादा कुछ नहीं कह सकता, लेकिन अभी कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है।

मुझे उम्मीद है कि जब सही लोग आएंगे, तो कुछ अच्छा होगा, लोगों को सही व्यक्ति चुनना होगा। इसलिए हम अंतरराष्ट्रीय समर्थन ले सकते हैं और चीजें निश्चित रूप से सही जगह पर आएंगी।' श्रीलंका ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी की थी। दोनों देशों के बीच टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेली गई थी। वनडे सीरीज श्रीलंका तो टी20 सीरीज पर ऑस्ट्रेलिया ने कब्जा जमाया था। वहीं, 2 टेस्ट की सीरीज 1-1 से बराबरी रही।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.