श्रीलंका: कर्मचारियों के विरोध से देश छोड़कर न भाग सके राष्ट्रपति के भाई

Updated on 12-07-2022 08:19 PM

श्रीलंका में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के इस्तीफों की घोषणा के बाद भी आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। आंदोलनकारी; राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के आवासों पर कब्जा किए हुए हैं। इस बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के भाई बासिल राजपक्षे ने देश छोड़कर भागने की कोशिश की किन्तु हवाई अड्डा कर्मचारियों के विरोध से न भाग सके।

श्रीलंका में लगातार जारी प्रदर्शनकारियों का विरोध राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के परिवार को सर्वाधिक भारी पड़ रहा है। गुस्साए लोगों ने पहले गोटबाया के भाई प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे को न सिर्फ इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया था, बल्कि उनके घर को भी फूंक दिया था। इसके बाद राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर गोटबाया को भागने पर विवश कर दिया। इन घटनाओं से डरे गोटबाया के छोटे भाई बासिल राजपक्षे विदेश भागने के लिए कोलंबो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे, किन्तु उनके हवाई अड्डे पहुंचते ही वहां के कर्मचारियों ने कामकाज बंद कर बासिल को वापस लौटने पर मजबूर कर दिया। कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी भी की।

इस बीच श्रीलंका में नए राष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। श्रीलंकाई संसद के अध्यक्ष महिंदा यापा अबेवर्दने ने बताया कि संसद 20 जुलाई को नए राष्ट्रपति का चुनाव करेगी। उन्होंने कहा कि संसद शुक्रवार को फिर से बुलाई जाएगी और पांच दिन बाद नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान करेगी। नए अंतरिम राष्ट्रपति के चुनाव के लिए नाम भी सामने आने लगे हैं। श्रीलंका के मुख्य विपक्षी दल समागी जाना बालवेगया (एसजेबी) ने साजिथ प्रेमदासा को अंतरिम राष्ट्रपति पद के लिए नामित करने का फैसला किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.