भारत के लिए श्रीलंका ने ठुकराया चीन-पाकिस्‍तान का गैस पाइपलाइन ऑफर, पीएम मोदी की बड़ी कूटनीतिक जीत!

Updated on 08-08-2023 01:38 PM
कोलंबो: श्रीलंका से आ रही एक खबर भारत के लिए बड़ी कूटनीतिक जीत की तरह है। बताया जा रहा है कि श्रीलंका की सरकार ने लिक्विड नैचुरल गैस (एलएनजी) की सप्‍लाई और पाइपलाइन नेटवर्क बिछाने के लिए चीन-पाकिस्तान को दिए गए एक बड़े टेंडर को कैंसिल करने का फैसला किया है। श्रीलंका के अखबार द संडे टाइम्स की तरफ से बताया गया है कि यह फैसला एलएनजी की खरीद के लिए अंतरराष्‍ट्रीय टेंडर प्रोसेस के जरिए कंसोर्टियम को चुनने के बाद आया है। श्रीलंका की सरकार अब एक भारतीय कंपनी के प्रस्ताव पर विचार कर रही है।

पिछले साल मिली थी मंजूरी
पिछले साल अगस्त में बिजली उत्पादन लागत कम करने के लिए चीन-पाकिस्तान एंग्रो कंसोर्टियम को श्रीलंका ने चुना था। सोमवार को देश के बिजली और ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकेरा ने एक कैबिनेट पेपर पेश किया। इस पेपर में एलएनजी खरीद प्रक्रिया को रोक दिया गया जो कि चल रही थी। इस प्रक्रिया के तहत फ्लोटिंग स्टोरेज और री-गैसीफिकेशन यूनिट (एफएसआरयू) और इससे जुड़े पाइपलाइन नेटवर्क का विकास शामिल है। भारत और चीन इस समय श्रीलंका में अपना प्रभाव जमाने में लगे हुए हैं।

चीन लगा निवेश बढ़ाने में
चीन, श्रीलंका में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में भारी निवेश कर रहा है। जबकि भारत एक भरोसेमंद आर्थिक और सुरक्षा भागीदार बना हुआ है। हाल के कुछ सालों दोनों के बीच प्रतिद्वंद्विता बढ़ी है। चीन की तरफ से हिंद महासागर क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिशें जारी है। पिछले दिनों श्रीलंका के राष्‍ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे भारत आए थे। उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात में वादा किया था कि वह अपनी भूमि का प्रयोग भारत के खिलाफ हरगिज नहीं होने देगा।

महत्‍वपूर्ण था विक्रमसिंघे का दौरा

चीनी टेंडर को रद्द करने की यह खबर रानिल विक्रमसिंघे के दो दिवसीय भारत दौरे के एक महीने से भी कम समय बाद आई है। जुलाई में अपनी यात्रा के दौरान, विक्रमसिंघे ने दोनों पड़ोसियों के बीच लंबे समय तक टिके रहने वाले रिश्‍तों से जुड़े हर पहलुओं पर पीएम मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की थी। भारत की तरफ से भी विक्रमसिंघे के दौरे को 'बहुत महत्वपूर्ण' बताया गया था। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत-श्रीलंका ने करीबी आर्थिक सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की। इन मुद्दों में यह भी शामिल था कि भारत के आर्थिक विकास का फायदा श्रीलंका को कैसे मिल सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.