श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देश छोड़कर भागे, पहुंच गए माले

Updated on 13-07-2022 11:39 PM

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे सपत्नीक देश छोड़कर भाग गए। राजपक्षे इस समय मालदीव की राजधानी माले में हैं। आर्थिक संकट, राजनीतिक अस्थिरता और हिंसा से घिरे श्रीलंका को मझधार में छोड़कर वह बुधवार सुबह मालदीव की राजधानी माले पहुंचे। श्रीलंका के आव्रजन अधिकारियों ने गोटाबाया राजपक्षे, उनकी पत्नी और एक अंगरक्षक समेत चार लोगों के एंटोनोव-32 सैन्य विमान से मालदीव रवाना होने की पुष्टि की है। सैन्य विमान ने मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी।

उल्लेखनीय है कि श्रीलंका की भूखी-प्यासी जनता सड़कों पर है। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के महल और प्रधानमंत्री आवास पर कब्जा कर लिया है। इस संकट के बीच राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के परिवार के सदस्य देश से भागने की जी-तोड़ कोशिश कर रहे हैं। गोटाबाया राजपक्षे के छोटे भाई पूर्व वित्तमंत्री बासिल राजपक्षे सपरिवार 12 जुलाई को कटूनायके एयरपोर्ट पर स्थित सिल्क रूट डिपार्चर टर्मिनल से देश छोड़कर भागने की फिराक में थे। इस बीच आव्रजन अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। इसलिए वह भाग नहीं पाए।

गोटाबाया राजपक्षे ने बुधवार को राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने का वादा किया था। उन्होंने कहा था कि वो शांतिपूर्वक सत्ता हस्तांतरण के लिए तैयार हैं। संसद के स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धने ने पिछले दिनों कहा था कि राष्ट्रपति ने उन्हें सूचना दी कि वह 13 जुलाई को इस्तीफा दे देंगे। गोटाबाया ने सोमवार को अपने इस्तीफे पर हस्ताक्षर भी कर दिए थे। माना जा रहा है कि स्पीकर के पास उनका इस्तीफा पहुंच गया। बुधवार को औपचारिक तौर पर स्पीकर राष्ट्रपति के इस्तीफे की घोषणा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि वह 20 जुलाई को संसद के नए राष्ट्रपति का चुनाव करेगी। श्रीलंका के मुख्य विपक्षी दल समागी जन बालवेगया ने सोमवार को सर्वसम्मति से साजिथ प्रेमदासा को अंतरिम राष्ट्रपति पद के लिए नामित करने का फैसला किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.