श्रीलंका का खेल मंत्रालय कर रहा विश्व कप 2011 फाइनल में फिक्सिंग की जांच

Updated on 21-06-2020 04:02 AM
पूर्व खेलमंत्री अलुथगामे ने लगाये थे आरोप 
कोलंबो। श्रीलंका के खेलमंत्री ने विश्व कप 2011 फाइनल में मैच फिक्सिंग के पूर्व खेलमंत्री महिंदानंदा अलुथगामे के आरोपों की जांच शुरु कर दी है। अलुथगामेगे ने आरोप लगाये थे कि उनकी टीम भारत के खिलाफ विश्वकप फाइनल में जानबूझकर हार गयी थी। खेलमंत्री डल्लास अलाहाप्पेरूमा ने जांच के आदेश देने के साथ हर दो सप्ताह में इस मामले की रिपोर्ट देने को कहा है। खेल सचिव के रूवानचंद्रा ने खेलमंत्री के निर्देश पर मंत्रालय की जांच ईकाई के समक्ष औपचारिक रुप से शिकायत दर्ज कराई थी। अलुथगामेगे के मैच फिक्सिंग के आरोपों को पूर्व कप्तानों कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने ने सिरे से खारिज करते हुए सबूत मांगे हैं। वहीं अलुथगामेगे ने कहा कि फाइनल फिक्स था। इस मैच में भारत ने 275 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गौतम गंभीर के 97 और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के 91 रन की मदद से खिताब जीता था। उस समय खेलमंत्री रहे अलुथगामेगे ने कहा ,‘‘ आज मैं आपको बताता हूं कि हमने विश्व कप 2011 बेच दिया था। जब मैं खेलमंत्री था, तब भी मैंने यही कहा था।’’अलुथगामगे ने कहा, ‘‘एक देश के रूप में मैं यह घोषणा नहीं करना चाहता था। मुझे याद नहीं कि वह 2011 था या 2012। लेकिन हमें वह मैच जरुर जीतना चाहिए था।’’उन्होंने कहा, ‘‘मैं जिम्मेदारी के साथ आपको कह रहा हूं कि मैंने महसूस किया कि वह मैच फिक्स था। मैं इस पर बहस नहीं कर सकता हूं, मुझे पता है कि लोग इसे लेकर चिंतित हैं।’’ वहीं उस समय के श्रीलंकाई कप्तान संगकारा ने भ्रष्टाचार रोधी जांच के लिए सबूत उपलब्ध कराने को कहा है। संगकारा ने ट्वीट किया, ‘‘उन्हें अपने ‘साक्ष्य’ आईसीसी और भ्रष्टाचार रोधी एवं सुरक्षा इकाई के पास लेकर जाने की जरूरत है जिससे कि इस आधारहीन दावे की पूरी जांच हो सके।’’उस मैच में शतक जड़ने वाले पूर्व कप्तान जयवर्धने ने भी फिक्सिंग के आरोपों को एकदम गलत बताया है। अलुथगामगे ने कहा कि उनका मानना  है कि परिणाम को फिक्स करने में खिलाड़ी नहीं बल्कि कुछ पक्ष शामिल थे। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.