स्टार पैरा शूटर अवनी लेखरा का कमाल, पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप में जीता दूसरा गोल्ड मेडल

Updated on 12-06-2022 09:42 PM

भारत की स्टार पैरा शूटर अवनी लेखरा ने फ्रांस के चेटौरौक्स में हो रहे पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप में कमाल करते हुए शनिवार को अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीत लिया है। अवनी लेखरा ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन की एसएच-1 कैटेगरी में 458.3 के स्कोर के साथ यह पदक अपने नाम किया है।

20 वर्षीय अवनी लेखरा ने इससे पहले मंगलवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच-1 स्पर्धा में 250.6 अंक के वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया था।

अवनी लेखरा की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि चेटौरौक्स में एक और गोल्ड जीतने के लिए अवनी लेखरा पर गर्व है। नई ऊंचाइयों को छूने का उनका दृढ़ संकल्प उल्लेखनीय है। मैं उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई देता हूं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

बहुत भावुक हूं : अवनी लेखरा

दूसरा स्वर्ण पदक जीतने के बाद अवनी लेखरा ने एक ट्वीट में कहा कि बहुत भावुक हूं, क्योंकि मैं इस वर्ल्ड कप का दूसरा स्वर्ण पदक 50एम 3पी इवेंट में 458.3 के स्कोर के साथ घर लेकर आई हूं। इससे अधिक खुश नहीं हो सकती।

पहला स्वर्ण पदक जीतने पर भी दी थी प्रधानमंत्री ने बधाई

पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप में अवनी लेखरा द्वारा बीते मंगलवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच-1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर भी प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई दी थी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा था कि ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए अवनी लेखरा को बधाई। आप सफलता की नयी ऊंचाइयां हासिल करती रहें और दूसरों को प्रेरित करती रहें। मेरी शुभकामनाएं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.