टी20 विश्व कप में फ्लॉप रहे सितारे

Updated on 14-11-2021 05:10 PM

टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज के बाहर होने से भारतीय टीम को भी सबक लेने की जरुरत है। दो बार की चैम्पियन रही वेस्टइंडीज टीम को इस बार करारी हार का सामना करना पड़ा। टीम के पास कई स्टार खिलाड़ी है पर वह टीम को जीत नहीं दिला पाये। जिस टीम में क्रिस गेल , कायरन पोलार्ड, ड्वेन ब्रावो, आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर जैसे ऑलराउंडर हों उसे इस प्रकार हारता देखकर सभी को हैरानी हुई है।

इससे पहले साल 2012 में इन्हीं खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज को जीत दिलाई थी। जहां भारतीय टीम के पास ऑलराउंडरों की कमी है और इसके कारण टीम संतुलन प्रभावित होता है , वहीं वेस्टइंडीज के पास करीब पांच ऑलराउंडर हैं। इसके बाद भी टीम एक इकाई की तरह एकजुट होकर नहीं खेल पायी है। जिस टीम में ब्रावो के खिलाड़ी दसवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आते हों, उसकी बल्लेबाजी बिखरने का कारण यह है कि टीम के पास मैच विजेता है पर टीम संगठित नहीं है। टीम के सभी बड़े सितारें दुनिया भर की लीग में खेलते हैं।

ब्रावो शुरुआत से ही इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेल रहे हैं। वहीं कायरन पोलार्ड और आंद्र रसेल मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेलते हैं। स्पिनर  सुनील नरेन भी केकेआर के सदस्य हैं। यह सभी अपनी फ्रेंचाइजी के लिए मैच विजेता है पर जब वेस्टइंडीज की ओर से खेलने वाली बात आती है टीम वर्क की कमी हो जाती है। लीग में खेलने के कारण ही ये क्रिकेटर एक साथ वेस्टइंडीज की ओर से नहीं खेलते। ऐसे में इनमें आपसी समन्वय की कमी हो जाती है।

 वेस्टइंडीज में स्टार खिलाड़ियों को हटाना  चयनकर्ता, कोच और कप्तान के लिए आसान नहीं होता और इस प्रकार फार्म में नहीं होने पर भी ये खिलाड़ी लंबे समय तक खेलते हैं। भारतीय क्रिकेट में भी स्टार खिलाड़ियों का वेस्टइंडीज जैसा ही दबदबा रहता है , जिसका नुकसान भी उसे उठाना पड़ा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.